Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
त्योहारों की मिठास में मिलावट घोलने वालों पर प्रशासन की नजर, दुकानों में छापेमारी ग्रामीण बाजारों में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानदारों को सख्त चेतावनी आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता
Keshav Times

गैंगरेप के आरोपी व पुलिस के बीच मुठभेड़ पैर में लगी गोली

गैंगरेप के आरोपी व पुलिस के बीच मुठभेड़ पैर में लगी गोली
जांच करती पुलिस

केटी न्यूज/बलिया

ताड़ीबड़ागांव में किशोरी के साथ गैंगरेप और हत्या के प्रयास के कथित मुख्य आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी के पैर में गोली लगी है। वहीं ग्रामीणों की माने तो पुलिस मुठभेड़ स्थल पर घेरा बनाये हुई थी। जहां कोई जा नहीं सका। पुलिस का इस मामले में खबर लिखे जाने तक कोई बयान नहीं आया है। हालांकि घटना स्थल पर पुलिस की बैरिकेटिंग व अन्य तस्वीरें देखने को मिल रही है। घायल युवक को पुलिस बलिया ले गयी है। थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ागांव के मलप मोड़ के पास रविवार की सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ की खबर आ रही है। जिसमें एक युवक के पैर में गोली लगना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो युवक सिकरहटा में लहूलुहान मिली किशोरी के मामले में कथित मुख्य आरोपी है। हालांकि पुलिस की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

गैंगरेप के आरोपी व पुलिस के बीच मुठभेड़ पैर में लगी गोली

24 घंटे पूर्व दुष्कर्म व हत्या का हुआ था प्रयास 

सिकरहटा गांव के पास सड़क किनारे शुक्रवार को बेहोशी की हालत में लहूलुहान किशोरी मिली थी। जिसके हाथ की नसें कटी हुई थी। किशोरी की हालत देख लोग किशोरी के साथ अपहरण, गैंगरेप और हत्या के रयास की आशंका जताने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। इस मामले में तीन युवकों को पूछताछ के लिए पुलिस थाने लाई थी। किशोरी का इलाज वाराणसी में चल रहा है जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल युवक थाने लाये गए तीन युवकों में से ही एक बताया जा रहा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।