Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त
Keshav Times

प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के बक्सर आगमन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वैष्णवी ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप राय के आवास पर उनका आत्मीयता और गर्मजोशी के साथ स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं विश्वास व्यक्त किया।

प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत

__ संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर हुई विस्तृत चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया संगठनात्मक एकजुटता का संदेश

प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत

केटी न्यूज/बक्सर।

भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के बक्सर आगमन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वैष्णवी ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप राय के आवास पर उनका आत्मीयता और गर्मजोशी के साथ स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं विश्वास व्यक्त किया। स्वागत के इस अवसर पर संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी सांगठनिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आपसी समन्वय और संगठन के प्रति निष्ठा से ही पार्टी निरंतर मजबूत होती है। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा जनसंपर्क के माध्यम से आम लोगों तक पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठनात्मक जिम्मेदारियों का पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया।

प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत

वहीं, भाजपा नेता एवं वैष्णवी ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप राय ने प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संजय सरावगी का कुशल नेतृत्व, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं को दिया जाने वाला मार्गदर्शन पार्टी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और संगठन के प्रति जिम्मेदारी का भाव मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और सामूहिक प्रयासों के बल पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत

प्रदीप राय ने आगे कहा कि संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं का समर्पण और नेतृत्व का मार्गदर्शन ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में बिहार में भाजपा का संगठन और अधिक सशक्त होगा।इस अवसर पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए पार्टी को और मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया।

प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।