Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त
Keshav Times

सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर आम लोगों के आवागमन में बाधा डालना आखिरकार एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। लोक शिकायत निवारण कार्यालय के आदेश के बावजूद सरकारी सड़क की जमीन से कब्जा नहीं हटाने पर मंगलवार को अंचल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया।

सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत

__ लोक शिकायत निवारण के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, अंचल प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में हटवाया अतिक्रमण; अमरपुर गांव में आवागमन का रास्ता हुआ सुगम

केटी न्यूज/राजपुर : 

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर आम लोगों के आवागमन में बाधा डालना आखिरकार एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। लोक शिकायत निवारण कार्यालय के आदेश के बावजूद सरकारी सड़क की जमीन से कब्जा नहीं हटाने पर मंगलवार को अंचल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई के बाद अमरपुर गांव की मुख्य सड़क पर आवागमन का रास्ता साफ हो गया और लंबे समय से परेशानी झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिली।मामला धनसोई थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी श्याम नारायण यादव ने मुख्य सड़क की सरकारी जमीन पर दीवार खड़ी कर अतिक्रमण कर लिया था।

सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत

इसके चलते सड़क की चौड़ाई कम हो गई थी और ग्रामीणों के साथ राहगीरों को भी आने-जाने में कठिनाई होती थी। सड़क पर अवरोध के कारण स्थानीय लोगों को काफी दिनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।इस समस्या को लेकर गांव के प्रशांत कुमार, पिता रमाकांत सिंह ने लोक शिकायत निवारण कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की सुनवाई के बाद संबंधित जमीन से अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया गया था। प्रशासन ने अतिक्रमणकारी को स्वयं कब्जा हटाने का निर्देश भी दिया था। शुरुआत में उन्होंने ऐसा करने की सहमति जताई, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी आदेश का अनुपालन नहीं किया गया।

सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत

इसके बाद मंगलवार को सीओ डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अंचल प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान धनसोई थाने के पुलिस अवर निरीक्षक अभय कुमार सिंह सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।प्रशासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि सार्वजनिक रास्तों और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर आम लोगों की आवाजाही बाधित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।