Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, कई थानेदारों की कुर्सी बदली

पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, कई थानेदारों की कुर्सी बदली

- सैदपुर कोतवाल बनी वंदना सिंह, तो महिला थाना की कुर्सी संभालेंगी शशि सिंह

केटी न्यूज/गाजीपुर

निकाय चुनाव से पूर्व जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्त -दुरुस्त करने के लिए एसपी ओमवीर सिंह ने पुलिस महकमे में भारी फेरबदल किया है। देर रात जारी आदेश के क्रम में दर्जनभर थानाध्यक्षों को इधर से उधर किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से थानाध्यक्ष बहरियाबाद संदीप कुमार को थानाध्यक्ष शादियाबाद, थानाध्यक्ष बिरनो केपी सिंह को थानाध्यक्ष बहरियाबाद, एसएसआई थाना करंडा राजेश बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष बिरनो, थानाध्यक्ष नगसर आनंद कुमार भारती को थाना मरदह, चौकी इंचार्ज ताजपुर कुर्रा जितेंद्र कुमार को थानाध्यक्ष नगसर, थानाध्यक्ष करंडा संपूर्णानंद राय को न्यायालय सुरक्षा प्रभारी, थानाध्यक्ष रेवतीपुर प्रशांत कुमार चौधरी को थानाध्यक्ष करंडा, एसपी पीआरओ आलोक त्रिपाठी को थानाध्यक्ष रेवतीपुर, महिला थानाध्यक्ष रेनू यादव को महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी जबकि पुलिस लाइन से शशि सिंह को थानाध्यक्ष महिला थाने पर तैनात किया गया है। 

पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, कई थानेदारों की कुर्सी बदली

इसी क्रम में नंदगंज थाना इंचार्ज वंदना सिंह को सैदपुर कोतवाल जबकि सैदपुर कोतवाल शिवप्रताप वर्मा को थानाध्यक्ष कासिमाबाद, थानाध्यक्ष कासिमाबाद कमलेश कुमार पाल को थानाध्यक्ष नंदगंज एवं थाना शादियाबाद से अश्वनी कुमार सिंह को विवेचना सेल और थाना करंडा से अमित कुमार सिंह को विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभारी तैनात किया गया है। मरदह थानाध्यक्ष दुष्यंत कुमार सिंह को सम्मन सेल प्रभारी बनाया गया है। जबकि न्यायालय सुरक्षा के प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा अब मरदह थाने की कमान संभालेंगे।

पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, कई थानेदारों की कुर्सी बदली

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।