Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
Keshav Times

छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज

लोक आस्था, पवित्रता और सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पर्व के आगाज के साथ ही पूरे डुमरांव का माहौल भक्तिमय हो उठा है। घरों से लेकर गलियों तक पारंपरिक छठ गीतों की मधुर गूंज सुनाई देने लगी है। ‘सुन ल अरजिया हमार, हे छठी मइया...’ जैसे लोकगीतों के बीच व्रतियों ने पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ छठ महापर्व का पहला अनुष्ठान संपन्न किया।

छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज

__ आज खरना के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास, रविवार को अस्ताचलगामी और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती करेंगे अनुष्ठान का समापन; बाजार में सूप-दउरा की खरीदारी तेज, सस्ते बाहरी सामानों से स्थानीय कारीगर मायूस

केटी न्यूज/डुमरांव।

लोक आस्था, पवित्रता और सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पर्व के आगाज के साथ ही पूरे डुमरांव का माहौल भक्तिमय हो उठा है। घरों से लेकर गलियों तक पारंपरिक छठ गीतों की मधुर गूंज सुनाई देने लगी है। ‘सुन ल अरजिया हमार, हे छठी मइया...’ जैसे लोकगीतों के बीच व्रतियों ने पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ छठ महापर्व का पहला अनुष्ठान संपन्न किया।

छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज

नहाय-खाय के मौके पर व्रतियों ने सुबह स्नान कर घरों की साफ-सफाई की और शुद्धता के विशेष नियमों का पालन करते हुए पारंपरिक प्रसाद तैयार किया। इस दौरान अरवा चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी बनाई गई। इसके बाद विधि-विधान से भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया। परिवार के अन्य सदस्यों और सगे-संबंधियों के बीच भी प्रसाद वितरित किया गया। मान्यता है कि नहाय-खाय के साथ ही शरीर और मन की शुद्धता का संकल्प लेकर व्रती कठिन छठ अनुष्ठान की शुरुआत करते हैं।

छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज

__ आज खरना, शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

छठ अनुष्ठान के दूसरे दिन शनिवार को खरना मनाया जाएगा। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखेंगे और शाम को मिट्टी के चूल्हे पर पूरी शुद्धता के साथ गुड़ और दूध से बनी खीर तथा गेहूं के आटे की रोटी का प्रसाद तैयार करेंगे। भगवान सूर्य और छठी मइया को भोग लगाने के बाद व्रती खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही उनका 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। इस दौरान व्रती अन्न और जल दोनों का त्याग कर पूरी श्रद्धा के साथ छठी मइया की आराधना करेंगे। रविवार की शाम व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके बाद सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य दिया जाएगा। इसी के साथ पारण कर चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।

छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज

__ सूप-दउरा के बाजार में बढ़ी रौनक, स्थानीय कारीगरों की चिंता

छठ महापर्व को लेकर डुमरांव के बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। पूजा में इस्तेमाल होने वाले सूप, दउरा और अन्य पूजन सामग्रियों की खरीदारी तेज हो गई है। परंपरा के अनुसार अधिकांश व्रती छठ पूजा के लिए नए सूप और दउरा का इस्तेमाल करते हैं। इसी वजह से इनकी मांग में काफी तेजी आई है।

छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज

हालांकि इस बार बाजार में मुंगेर सहित अन्य क्षेत्रों से पहुंचे सस्ते सूप-दउरा स्थानीय कारीगरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। बाहर से आए सामानों की कीमत कम होने के कारण ग्राहक उनकी ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं। बाजार में बाहरी सूप लगभग 80 रुपये और दउरा 150 से 190 रुपये तक बिक रहा है। वहीं स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार सूप की कीमत करीब 100 रुपये और दउरा की कीमत 250 रुपये तक है। कीमतों में इस अंतर के कारण स्थानीय उत्पादों की बिक्री प्रभावित हो रही है। इससे वर्षों से बांस के सूप और दउरा तैयार कर जीविका चलाने वाले कारीगरों के चेहरे पर मायूसी साफ दिखाई दे रही है।

छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज

__ आरोग्यता और सुख-समृद्धि की कामना का पर्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार छठी मइया और भगवान सूर्य की आराधना से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और आरोग्यता आती है। संतान की दीर्घायु तथा परिवार की खुशहाली के लिए भी श्रद्धालु यह कठिन व्रत करते हैं। आचार्यों के अनुसार सूर्योपासना का यह महापर्व आत्मसंयम, पवित्रता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है। यही वजह है कि छठ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि लोकआस्था और सामाजिक समरसता का भी अनुपम पर्व माना जाता है।

छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।