Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप
Keshav Times

नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब

बासुदेवा थाना क्षेत्र के एक स्थानीय गांव में सोमवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को झाड़ियों में एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। शव की हालत इतनी भयावह थी कि पहली नजर में उसकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था। युवक का एक पैर गायब था, जबकि चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया गया था।

नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब

__बासुदेवा में सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत, राजेश कुमार के रूप में हुई शव की पहचान

__आक्रोशित ग्रामीणों ने डुमरांव-बिक्रमगंज पथ किया जाम

केटी न्यूज /नावानगर (बक्सर)। 

बासुदेवा थाना क्षेत्र के एक स्थानीय गांव में सोमवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को झाड़ियों में एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। शव की हालत इतनी भयावह थी कि पहली नजर में उसकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था। युवक का एक पैर गायब था, जबकि चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया गया था।सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी।

नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब

काफी प्रयास के बावजूद जब शव की पहचान नहीं हो सकी, तो ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर बासुदेवा कोइरी टोला निवासी राजेश कुमार के घर जाकर उसके बारे में पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि राजेश रविवार की देर शाम घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा।ग्रामीणों ने जब झाड़ियों में मिले शव की जानकारी परिजनों को दी, तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान राजेश कुमार के रूप में की। पहचान होते ही गांव में मातम और आक्रोश का माहौल बन गया।

नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब

__सड़क जाम कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने डुमरांव-बिक्रमगंज मुख्य पथ को बासुदेवा के पास जाम कर दिया। ग्रामीणों ने इस जघन्य वारदात में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव उठाने से रोक दिया। सड़क जाम के कारण आवागमन भी प्रभावित हुआ।

नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब

__फॉरेंसिक टीम जुटाएगी साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही बासुदेवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने बताया कि घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया के कारण शव उठाने में देरी हो रही है।फिलहाल इस वीभत्स घटना ने पूरे इलाके में दहशत पैदा कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि राजेश कुमार की हत्या किसने और किस वजह से की! ग्रामीणों को अपराधियों की गिरफ्तारी का इंतजार है।

नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।