जवहीं दियारा में आयोजित हुआ किसान चौपाल

किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और कृषि विभाग की सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को चक्की प्रखंड की जवहीं दियारा पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विभाग के प्रतिनिधियों ने किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनका लाभ उठाने के लिए जरूरी प्रक्रियाओं से अवगत कराया।

जवहीं दियारा में आयोजित हुआ किसान चौपाल

केटी न्यूज/चक्की। 

किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और कृषि विभाग की सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को चक्की प्रखंड की जवहीं दियारा पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विभाग के प्रतिनिधियों ने किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनका लाभ उठाने के लिए जरूरी प्रक्रियाओं से अवगत कराया। चौपाल के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं से जुड़ने और कृषि संबंधी कार्यों को सुगम बनाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में कृषि सलाहकारों और कोऑर्डिनेटर आशिक कुमार ने किसानों को उर्वरक बिक्री के लिए लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया, बिहार कृषि ऐप के उपयोग तथा विभाग की विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

किसानों को बीज वितरण की व्यवस्था और आत्मा योजना के तहत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं और पंजीकरण को समय पर पूरा करना जरूरी है।चौपाल में फार्मर रजिस्ट्रेशन (एफआर) और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित प्रक्रियाओं पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। किसानों को पंजीकरण की महत्ता समझाते हुए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने की सलाह दी गई, ताकि वे सरकारी योजनाओं और कृषि विभाग की सुविधाओं से वंचित न रहें।

कृषि चौपाल में पंचायत प्रतिनिधियों और किसानों ने भी भाग लिया। इस दौरान सरपंच, उपमुखिया, किसान सलाहकार रामजी सिंह, विंदेश्वरी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों तक कृषि योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक करना रहा।