Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

सदर अस्पताल गेट के सामने अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, मृत डॉक्टर के नाम पर 2 साल से चल रहा था फर्जीवाड़ा

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी सिविल सर्जन के निर्देश पर डॉ. सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सदर अस्पताल गेट के पास संचालित “अपना अल्ट्रासाउंड” में छापेमारी कर भारी अनियमितताओं का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान सेंटर को तत्काल सील कर दिया गया।

केटी न्यूज/पटना

छापेमारी के दौरान यह बातें सामने आयी कि अल्ट्रासाउंड सेंटर का लाइसेंस वर्ष 2024 तक ही वैध था। परन्तु उसके बाद अब तक न तो लाइसेंस का नवीनीकरण कराया गया और न ही विभाग को इसकी जानकारी दी गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस डॉक्टर के नाम पर अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहा था, उनकी करीब दो वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है। इसके बावजूद सेंटर धड़ल्ले से चलता रहा। टीम ने छापेमारी के दौरान एक महिला का अल्ट्रासाउंड करते हुए भी पकड़ा, जिससे यह साफ होता है कि बिना वैध अनुमति के मरीजों की जांच लगातार होती आ रही है। 

सदर अस्पताल गेट के सामने अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, मृत डॉक्टर के नाम पर 2 साल से चल रहा था फर्जीवाड़ा

इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। सदर अस्पताल और सिविल सर्जन कार्यालय से महज कुछ मीटर की दूरी पर अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर दो वर्षों से संचालित होता रहा, लेकिन विभाग की नजर इस पर नहीं पड़ी। छापेमारी का नेतृत्व कर रहे डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि अवैध तरीके से अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित किया जा रहा था और लाइसेंसधारी डॉक्टर की मृत्यु के बाद भी सेंटर चलता रहा। उन्होंने कहा कि कार्रवाई करते हुए सेंटर को सील कर दिया गया है। साथ ही फर्जी तरीके से अल्ट्रासाउंड और जांच घर चलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि ऐसे अवैध संस्थानों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

सदर अस्पताल गेट के सामने अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, मृत डॉक्टर के नाम पर 2 साल से चल रहा था फर्जीवाड़ा

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।