सड़क दुघर्टना में दरोगा व कैदी समेंत छह लोगों की मौत, 27 घायल

मंगलवार की सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव के पास डबल डेकर एसी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुघर्टना में दरोगा-कैदी समेत 6 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 3 पुलिसकर्मी समेत 21 लोग गंभीर रूप सेघायल हैं। मृतकों की पहचान बिहार के सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रविचरण राम और गुरुग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर (59) के रूप में हुई है।

सड़क दुघर्टना में दरोगा व कैदी समेंत छह लोगों की मौत, 27 घायल

केटी न्यूज/लखनऊ

मंगलवार की सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव के पास डबल डेकर एसी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुघर्टना में दरोगा-कैदी समेत 6 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 3 पुलिसकर्मी समेत 21 लोग गंभीर रूप सेघायल हैं। मृतकों की पहचान बिहार के सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रविचरण राम और गुरुग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर (59) के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविचरण राम सीवान के ही रहने वाले थे, उनकी पोस्टिंग पुलिस लाइन में थी। रामचरण दो साल बाद रिटायर होने वाले थे। वहीं चार मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार, सीवान पुलिस की टीम 24 मई को कैदी को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गई थी। लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। दुघर्टनाग्रस्त बस दिल्ली से बिहार जा रही इस बस में करीब 30 यात्री सवार थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। दुघर्टना पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी। अचानक ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई और रेलिंग पर लटक गई।

इससे कई यात्री बस की खिड़कियों से एक्सप्रेस-वे के नीचे गिर गए। हादसा औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 262 के पास हुआ। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, यूपीडा की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर और अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मरने वालों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। डॉक्टरों ने 6 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। बाकी 20 को प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। एक महिला को छुट्‌टी दे दी गई। पुलिस के मुताबिक, बस में अधिकतर यात्री बस्ती, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर के रहने वाले थे।