अजीत तिवारी बने केसठ जदयू के प्रखंड अध्यक्ष
जनता दल यूनाइटेड ने अजीत कुमार तिवारी उर्फ मोनू तिवारी को केसठ प्रखंड का नया प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।


केटी न्यूज/केसठ।
जनता दल यूनाइटेड ने अजीत कुमार तिवारी उर्फ मोनू तिवारी को केसठ प्रखंड का नया प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा चेहरे को प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अजीत तिवारी के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा।

साथ ही घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों, उद्देश्यों और सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार तिवारी ने कहा कि पार्टी संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर जल्द ही कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।गौरतलब है कि विगत दिनों जदयू प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया था, जिसके कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। अब पार्टी नेतृत्व द्वारा अजीत कुमार तिवारी को प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने के बाद चल रहे विवाद पर विराम लग गया है।

