Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें किसानों-मजदूरों के हक पर आर-पार की तैयारी, 30 नवंबर के बाद ठप हो सकता है चौसा एसटीपीएल प्लांट घर की छत के नीचे चल रही थी बारूद की फैक्ट्री, छापेमारी में खुला अवैध पटाखा कारोबार बिजली चोरी पर कंपनी का बड़ा प्रहार, आठ उपभोक्ता रंगेहाथ पकड़े गए आर.के. सिन्हा के निधन से भाजपा परिवार में शोक, आशा पड़री में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक मधुबनी हत्याकांड: फरार एएसआई की तलाश में चिलहरी पहुंची एसटीएफ और एसआईटी, घर की ली तलाशी
Keshav Times

दुल्हपुर में भाजपा प्रत्याशी मिथलेश तिवारी का फूंका गया पुतला, ग्रामीणों ने बाहरी के नाम पर किया विरोध फोटो -

सिमरी प्रखंड के दुल्लहपुर गांव में बाहरी भगाओ के नारे के साथ ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी का पुतला दहन किया।

दुल्हपुर में भाजपा प्रत्याशी मिथलेश तिवारी का फूंका गया पुतला, ग्रामीणों ने बाहरी के नाम पर किया विरोध फोटो -
Mithlesh Tiwari

केटी न्यूज/बक्सर

लोक सभा चुनाव में दोनों प्रमुख गठबंधनों द्वारा अपने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। लेकिन, एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीद्वार को लेकर विरोध के स्वर फुटने लगे है। उनका यह विरोध बाहरी प्रत्याशी होने को लेकर है। मंगलवार को सिमरी प्रखंड के दुल्लहपुर गांव में बाहरी भगाओ के नारे के साथ ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी का पुतला दहन किया।

दुल्हपुर में भाजपा प्रत्याशी मिथलेश तिवारी का फूंका गया पुतला, ग्रामीणों ने बाहरी के नाम पर किया विरोध फोटो -

पुतला दहन का यह आयोजन गांव के प्रमुख चौक व शहीद आईपीएस रविकांत सिंह गेट वर तर किया गया था। पुतला दहन करने वालों का कहना था कि भाजपा हर बार बाहरी प्रत्याशी को मैदान में उतारती है। बाहरी प्रत्याशी को यहां से लगाव नहीं रहता है। जिस कारण क्षेत्र का विकास प्रभावित होता है। पुतला दहन करने वालों में लव सिंह, आनंद सिंह, अमरेन्द्र सिंह, भीम प्रसाद, पुनीत सिंह, नीतीश कुमार, छोटे सिंह, हरगुन यादव, दीपक सिंह समेत कई अन्य ग्रामीण मौजूद थे। पुतला दहन के बाद ग्रामीणो ने एक स्वर में कहा कि हम किसी भी बाहरी प्रत्याशी का समर्थन नहीं करेंगे।

दुल्हपुर में भाजपा प्रत्याशी मिथलेश तिवारी का फूंका गया पुतला, ग्रामीणों ने बाहरी के नाम पर किया विरोध फोटो -

ग्रामीणों ने इस दौरान मिथिलेश तिवारी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। गौरतलब है कि इसके पहले भी बक्सर लोकसभा की सीट से जीत दर्ज करने वाले निवर्तमान सांसद अश्विनी कुमार चौबे भी बाहरी प्रत्याशी थे। उनके प्रति कार्यकर्ताओं की गहरी नाराजगी के कारण उनके जगह मिथिलेश तिवारी को उम्मीद्वार बनाया गया है। हालांकि जानकारों की मानें तो लोक सभा चुनाव के दौरान हर बार शुरू में भाजपा प्रत्याशियों का विरोध होता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।