Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी अर्नब का कहर: दो दिनों की बारिश ने बक्सर को किया बेहाल, किसानों की फसल बर्बाद 3 नवंबर से बिहार में थमेगी शहरों की सफाई, डुमरांव में सफाईकर्मियों ने नगर परिषद को घेरा नीलाम पत्र के 20 मामलों पर डीडीसी की सुनवाई, एक में वसूले गए 50 हजार रुपये डीके कॉलेज में नए विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन, बेहतर भविष्य के लिए दिखाई गई राह जनगणना की तैयारी तेज, चार दिनों तक प्रशिक्षित होंगे जिला व चार्ज स्तरीय अधिकारी
Keshav Times

शराब के नशे में पकड़े गये दरोगा निलंबित

शराब के नशे में एक पुलिस पदाधिकारी पर एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। घटना बिहार के छपरा जिले के भगवान बाजार थाने की है। भगवान बाजार थाने की पुलिस ने जब डायल 112 में तैनात कर्मियों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की तब टेस्ट में

शराब के नशे में पकड़े गये दरोगा निलंबित

केटी न्यूज/छपरा

शराब के नशे में एक पुलिस पदाधिकारी पर एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। घटना बिहार के छपरा जिले के भगवान बाजार थाने की है। भगवान बाजार थाने की पुलिस ने जब डायल 112 में तैनात कर्मियों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की तब टेस्ट में ERV– 2 में तैनात सo अo निo शिवनारायण साह का अल्कोहल स्तर 23mg /100 ml पाया गया। जिसके बाद उनके ब्लड एवं यूरीन सैंपल चिकित्सीय टीम द्वारा एकत्र कर विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया। जिसके बाद उनके विरुद्ध सनहा दर्ज किया गया। 

                     वहीं पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शिवनारायण साह द्वारा ड्यूटी के दौरान शराब की सेवन कर कर्तव्यों का निर्वहन किया जाना पुलिस की कार्य संस्कृति के विरुद्ध गंभीर अनुशासनहीनता एवं कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही देखी गई। सारण एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए तत्काल उन्हें निलंबित कर दिया। इस दौरान सामान्य जीवन यापन भत्ता दिया जाएगा और निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र सारण निर्धारित किया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।