Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष
Keshav Times

गमला से फूल उखाड़ने भड़के सगे देवरों ने भाभी को ईंट से कुच-कुच कर उतारा मौत के घाट

शहर कोतवाली क्षेत्र राजपूत नेवरी में शुक्रवार को गमला से फूल उखाड़ने को लेकर हुए विवाद में सगे दो देवरों ने अपनी भाभी की पत्थर से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया

गमला से फूल उखाड़ने भड़के सगे देवरों ने भाभी को ईंट से कुच-कुच कर उतारा मौत के घाट

गमला से फूल उखाड़ने भड़के सगे देवरों ने भाभी को ईंट से कुच-कुच कर उतारा मौत के घाट

केटी न्यूज/बलिया

शहर कोतवाली क्षेत्र राजपूत नेवरी में शुक्रवार को गमला से फूल उखाड़ने को लेकर हुए विवाद में सगे दो देवरों ने अपनी भाभी की पत्थर से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद छानबीन में जुट गई। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति के तहरीर पर दोनों देवरों के विरुद्ध संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार राजपूत नेवरी निवासी राजू कुमार गुप्ता की उनके भाई कृष्ण कुमार गुप्ता व विजय गुप्ता के साथ गमला से फूल उखाड़ने को लेकर कहासुनी हो गई।

गमला से फूल उखाड़ने भड़के सगे देवरों ने भाभी को ईंट से कुच-कुच कर उतारा मौत के घाट

मामला इतना बढ़ गया कि कृष्ण कुमार व विजय गुप्ता ने राजू कुमार गुप्ता की पत्नी संध्या गुप्ता (45) पर पत्थर से सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से पति राजू गुप्ता अपनी पत्नी को जिला अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सक ने संध्या को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, सीओ सिटी गौरव कुमार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया। उधर आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस बाबत पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि राजू गुप्ता व उनके दो भाई कृष्ण कुमार और विजय गुप्ता के साथ पारिवारिक विवाद हो गया। जिसको लेकर दोनों देवरों ने अपनी भाभी के सिर पर पत्थर से प्रहार कर दिया। जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पति के तहरीर पर दोनों देवरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दिया गया है, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएंगे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।