Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

गला काटकर युवक की हत्या कुआं में मिला शव मचा कोहराम

गला काटकर युवक की हत्या कुआं में मिला शव मचा कोहराम

केटी न्यूज/बलिया

 गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया खूर्द के गांव के एक कुए में गला काटकर युवक की हत्या कर दी गयी। उसका शव रविवार की सुबह कुए में मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोसमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सिकरिया खुर्द गांव निवासी बब्लू पासवान (35 ) पुत्र बिन्दापति उर्फ चेथरु का गला काट कर कूंए में फेका शव मिला।

गला काटकर युवक की हत्या कुआं में मिला शव मचा कोहराम

आशंका व्यक्त की जा रही है कि बबलू की किसी ने गला काटकर हत्या करके शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से कुएं में फेंक दिया होगा। मृतक के गले पर कटे के निशान मिले थे। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक एस आनंद एवं अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल किया तो मामला हत्या का निकला। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि युवक की गला काटकर हत्या की गई है। परिजनों द्वारा तहरीर दी जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।