Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा!
Keshav Times

स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

गया में महिला शिक्षिका के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोपों में घिरे बक्सर के शिक्षक प्रकाश पाठक उर्फ ‘मिस्टर राइट’ को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गया पुलिस की टीम ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से आचार्य नरेंद्र देव मध्य विद्यालय में छापेमारी कर आरोपित शिक्षक को दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे अपने साथ गयाजी ले गई, जहां मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

__ महिला शिक्षिका के यौन शोषण, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का मामला; प्राथमिकी में तीन लोगों के नाम, गिरफ्तारी के बाद गया ले गई पुलिस टीम

केटी न्यूज/बक्सर : 

गया में महिला शिक्षिका के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोपों में घिरे बक्सर के शिक्षक प्रकाश पाठक उर्फ ‘मिस्टर राइट’ को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गया पुलिस की टीम ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से आचार्य नरेंद्र देव मध्य विद्यालय में छापेमारी कर आरोपित शिक्षक को दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे अपने साथ गयाजी ले गई, जहां मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

विद्यालय परिसर में अचानक पुलिस टीम के पहुंचने से शिक्षकों और अन्य कर्मियों के बीच कुछ देर के लिए हलचल मच गई। नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि गया पुलिस बक्सर पहुंची थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपित को गिरफ्तार कर गया पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रकाश पाठक के खिलाफ गया कोतवाली थाने में एक महिला शिक्षिका की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज है। इस मामले में कृष्णा कुमार प्रजापति और गंगाराम मदन प्रसाद समेत तीन लोगों को आरोपित बनाया गया है।

स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

शिकायत में महिला शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि विभागीय समस्याओं से संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रकाश पाठक ने उनसे संपर्क स्थापित किया था। शिक्षकों के निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बनवाने का भरोसा देकर फरवरी 2024 में उन्हें वाराणसी बुलाया गया। वहां संगठन के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग किए जाने का आरोप है। महिला के मुताबिक, होटल में पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उनके साथ यौन शोषण किया गया।

स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

इसके बाद अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर पैसे वसूलने और ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद आरोपित के विद्यालय में कार्यरत रहने को लेकर शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठे थे। अब गिरफ्तारी के बाद प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।