Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा!

धनसोई थाना क्षेत्र के मनिया गांव के समीप शुक्रवार की सुबह नहर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान धनसोई थाना क्षेत्र के दुल्फा गांव निवासी गोल्डन कुमार पिता श्रीनिवास कुशवाहा के रूप में हुई है। घटनास्थल की स्थिति और आसपास बिखरे सामान को देखकर मामला कई सवाल खड़े कर रहा है।

नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक:  बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा!

केटी न्यूज /बक्सर।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह मनिया गांव के समीप नहर में ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा। इसके बाद तत्काल धनसोई थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर युवक की बाइक भी गिरी हुई मिली। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बाइक और शव के आसपास सरसों तेल, मसाला, प्याज, लहसुन समेत किराना दुकान से संबंधित कई सामान बिखरे पड़े थे।

बिखरे सामान ने बढ़ाई रहस्य की गुत्थी

नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक:  बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा!

घटनास्थल पर बाइक और किराना का सामान मिलने से घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। प्रारंभिक तौर पर सड़क दुर्घटना की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, सामान का इस तरह बिखरा मिलना घटना की परिस्थितियों को संदिग्ध बना रहा है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह नहर तक कैसे पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक:  बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा!

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एफएसएल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) टीम को भी बुला रही है, ताकि घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें। फिलहाल मृतक के परिजन घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस युवक के घर से निकलने, उसके साथ मौजूद सामान और घटनास्थल तक पहुंचने के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाएगी।

हत्या, हादसा या कोई दूसरी वजह?

नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक:  बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा!

पुलिस सड़क दुर्घटना सहित अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, बाइक की स्थिति और एफएसएल जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत रहस्य बनी हुई है। पुलिस जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि गोल्डन कुमार की मौत हादसे में हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।