Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार
Keshav Times

दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका

दो दिनों से लापता युवक की मौत की खबर गुरुवार को मिलने से शाहीपुर गांव में मातम पसर गया। इटाढ़ी थाना क्षेत्र के शाहीपुर गांव के दक्षिणी बधार स्थित एक बगीचे में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी बबन सिंह कोईरी के 25 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने की आशंका जताई है।

दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका

__ शाहीपुर के दक्षिणी बधार में पेड़ से लटका मिला 25 वर्षीय गोलू का शव, परिजनों ने साजिश के तहत हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप; एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

केटी न्यूज/बक्सर। 

दो दिनों से लापता युवक की मौत की खबर गुरुवार को मिलने से शाहीपुर गांव में मातम पसर गया। इटाढ़ी थाना क्षेत्र के शाहीपुर गांव के दक्षिणी बधार स्थित एक बगीचे में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी बबन सिंह कोईरी के 25 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने की आशंका जताई है।

दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका

जानकारी के अनुसार, गोलू कुमार सिंह पिछले दो दिनों से घर से लापता था। उसके अचानक गायब होने के बाद परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे थे। गुरुवार को गांव के दक्षिणी बधार स्थित बगीचे में उसका शव मिलने की सूचना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के बीच भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना मिलने पर इटाढ़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका

परिजनों के मुताबिक, गोलू का पड़ोस के गांव के कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। इसी विवाद को घटना से जोड़ते हुए परिवार ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पेड़ से लटका दिया गया। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। युवक अपने पीछे एक छोटा बेटा छोड़ गया है। उसकी असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इटाढ़ी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। परिजनों से मिली जानकारी और घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।