Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी
Keshav Times

बिटिया हाला कमर ने न्यायिक सेवा में सफलता पाकर बढाया परिवार का मान

बिटिया हाला कमर ने न्यायिक सेवा में सफलता पाकर बढाया परिवार का मान
हाला कमर

केटी न्यूज/पटना

मधेपूरा अपर समहर्ता अबरार अहमद कमर की बेटी हाला कमर ने दिल्ली न्यायिक सेवा 2022 की परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। हाला कमर के पिता अबरार अहमद ने बताया कि उनकी डॉन बॉस्को अकादमी पटना से वर्ष 2010 में मैट्रिक किया था। जिसके बाद वो जामिया मिलिया इस्लिामिया, नई दिल्ली से बीएम एलएलबी और एलएलएम की डिग्री प्राप्त की। परिजनों ने बताया हाला कमर का यह सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा। उन्होंने इससे पूर्व मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश हरयाणा और बिहार की न्यायिक सेवाओं की प्राथमिक और मुख्य परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर साक्षात्कार भी दिया। फिर भी उन्होंने अपना धैर्य नहीं खोया।

बिटिया हाला कमर ने न्यायिक सेवा में सफलता पाकर बढाया परिवार का मान

उन्होंने परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ अपने पति अधिवक्ता मो. सैफ इस्लाम के साथ दिल्ली स्थित न्यायालयों में अपनी वकालत की प्रैक्टिस भी जारी रखी और अंतत: अपनी निरंतर कोशिशों, परिश्रम, लगन और समपर्ण के कारण दिल्ली स्थित न्यायालयों में अपनी वकालत की प्रैक्टिस भी जारी रखी। अंतत: अपने परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया। दूसरी ओर, परिवार में इस बात की खुशी है कि हाला की परीक्षा का रिजल्ट रमजान के पहले दिन आया। जिसे वो सभी हाला की मेहनत को देखते हुए अल्लाह ने उसे बरकत से नवाजा है। हालांकि, हाला कमर की बड़ी बहन सादा कमर बिहार के सरकारी अस्पताल में वरीय चिकित्सा पदाधिकारी हैं। इनके छोटे भाई शानुर्रहमान ने एनआईटी, अरूणाचल प्रदेश से कम्प्यूटर विज्ञान में बीटेक किया है और अभी बहरैन में वरीय प्रोडक्ट विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।