Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

"जहानाबाद में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल से 8 युवक-7 युवतियां हिरासत में"

शहर के व्यस्ततम इलाके से पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए एक होटल से 8 युवक और 7 युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया।

"जहानाबाद में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल से 8 युवक-7 युवतियां हिरासत में"

केटी न्यूज़ / जहानाबाद

जहानाबाद। शहर के व्यस्ततम इलाके से पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए एक होटल से 8 युवक और 7 युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन इलाके स्थित मधुबन होटल की है, जहां होटल के अलग-अलग कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गए। इस कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया, जबकि होटल के पास भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसे तितर-बितर करने में पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

जिला प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने स्थित मधुबन होटल और अतिथि रेस्ट हाउस में हमेशा लड़के-लड़कियां आते रहते हैं, और यहां देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जिसे इस तरह गुप्त रखा गया कि होटल के अंदर मौजूद युवक-युवतियों को भनक तक नहीं लगी। हालांकि, इस दौरान होटल संचालक और उनका स्टाफ मौके से फरार होने में सफल हो गए।

हाल के दिनों में जहानाबाद में सेक्स रैकेट का धंधा तेजी से बढ़ा था। पुलिस ने कुछ दिन पहले भी इस होटल में छापा मारा था और संचालक को हिरासत में लिया था, लेकिन इसके बावजूद रैकेट की गतिविधियां बढ़ती गईं। बुधवार को जिला प्रशासन को इस मामले की फिर से गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद एसडीओ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल ने होटल पर धावा बोलकर 15 लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया, जिसमें 8 युवक और 7 युवतियां शामिल थीं।

एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है कि क्या युवतियां अपनी मर्जी से यहां आई थीं या फिर उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेला गया। होटल से कई आपत्तिजनक सामग्री, जैसे कंडोम भी बरामद किया गया है। फिलहाल दोनों होटल को सील कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।