Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज
Keshav Times

खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब

धनसोई थाना क्षेत्र में बिजली चोरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब खेतों तक बिजली पहुंचाने वाले कृषि फीडर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। अज्ञात चोरों ने कैथहर कला पंचायत के बावन बांध गांव में शुक्रवार की रात दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए कृषि फीडर के करीब 15 बिजली पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर इलाके में बिजली उपकरणों की सुरक्षा और पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब

__ धनसोई में बेखौफ चोरों का आतंक, तार और ट्रांसफार्मर चोरी की लगातार घटनाओं से किसानों की बढ़ी परेशानी; सिंचाई व्यवस्था ठप, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

केटी न्यूज/बक्सर। 

धनसोई थाना क्षेत्र में बिजली चोरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब खेतों तक बिजली पहुंचाने वाले कृषि फीडर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। अज्ञात चोरों ने कैथहर कला पंचायत के बावन बांध गांव में शुक्रवार की रात दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए कृषि फीडर के करीब 15 बिजली पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर इलाके में बिजली उपकरणों की सुरक्षा और पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, बावन बांध गांव के उत्तर स्थित महादलित टोले से पूरब खेतों में किसानों की सिंचाई सुविधा के लिए कृषि फीडर का विद्युत कनेक्शन लगाया गया है। शुक्रवार की रात चोरों ने इसी फीडर को निशाना बनाया और करीब 15 पोल के बीच लगे हाईटेंशन तार की चोरी कर ली। शनिवार को जब ग्रामीण अपने खेतों की स्थिति देखने पहुंचे तो पोल से तार गायब देखकर उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई।

खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब

ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना धनसोई थाना पुलिस के साथ बिजली विभाग के विद्युत कनीय अभियंता अजीत कुमार को दी। तार चोरी होने से कृषि फीडर से जुड़ी सिंचाई व्यवस्था बाधित हो गई है। इसका सीधा असर किसानों की खेती-किसानी पर पड़ रहा है। गौरतलब है कि धनसोई थाना क्षेत्र में बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसके बावजूद अब तक किसी बड़े मामले का खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही वारदातों से जहां चोरों के हौसले बुलंद हैं, वहीं किसानों में असुरक्षा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब

घटना पर पंचायत के बीडीसी राजू पासवान, बबलू राय, राजेन्द्र उपाध्याय, राजू पांडेय, रामेश राय समेत अन्य ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस से शीघ्र चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी और चोरी गए तार की बरामदगी की मांग की है। इधर, इस संबंध में धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि उन्हें फिलहाल इस चोरी की घटना की जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष के इस बयान के बाद पुलिस की सूचना व्यवस्था और क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं।

खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।