Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान
Keshav Times

एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार

पटना-बक्सर एनएच-922 पर तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर सड़क हादसे की वजह बनी। गुरुवार की सुबह चौकियां गांव के समीप एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि समय रहते पुलिस पहुंच गई और घायल को अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया गया।

एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार

__ चौकियां गांव के पास गलत दिशा से आए तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए मनोज कुमार

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।

पटना-बक्सर एनएच-922 पर तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर सड़क हादसे की वजह बनी। गुरुवार की सुबह चौकियां गांव के समीप एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि समय रहते पुलिस पहुंच गई और घायल को अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया गया। जख्मी की पहचान बक्सर औद्योगिक थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी 50 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार गुरुवार की सुबह बाइक से बक्सर की ओर जा रहे थे। अभी वह चौकियां गांव के समीप पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रहा एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन गलत दिशा में पहुंच गया। इससे पहले कि बाइक सवार कुछ समझ पाते, वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार

टक्कर लगते ही मनोज कुमार बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और कृष्णाब्रह्म पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंदन कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने मानवीय तत्परता दिखाते हुए घायल मनोज कुमार को अपने वाहन से डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। इधर, पुलिस दुर्घटना के कारणों की छानबीन कर रही है। टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर एनएच-922 पर तेज रफ्तार वाहनों और यातायात नियमों की अनदेखी से पैदा हो रहे खतरे को उजागर कर दिया है।

एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।