Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल
Keshav Times

वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल

वीर कुंवर सिंह सेतु पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पुल पर कार और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल

__ एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तीन युवक, टक्कर में बाइक के उड़े परखच्चे; एक की हालत नाजुक, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

केटी न्यूज/बक्सर : 

वीर कुंवर सिंह सेतु पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पुल पर कार और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल

मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जारीगांवा निवासी तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जिला मुख्यालय की ओर आ रहे थे। इसी दौरान वीर कुंवर सिंह सेतु पर उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रही कार से सीधी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भिड़ंत इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। अचानक हुए हादसे से पुल पर आवागमन भी कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ।वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को गोलंबर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल

घायलों की पहचान जारीगांवा निवासी मिथुन कुमार (32), शक्ति कुमार (21) और भोला कुमार (21) के रूप में हुई है। इनमें मिथुन कुमार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है, जबकि शक्ति कुमार और भोला कुमार को अपेक्षाकृत कम चोटें आई हैं। इस हादसे ने एक बार फिर पुल पर तेज रफ्तार और यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।