__ जमीन विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर दो पट्टीदारों के बीच बढ़ा तनाव, एक युवक के पेट में लगी गोली; गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
केटी न्यूज/बक्सर।
इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बैरी गांव में मंगलवार की शाम आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पड़ोसी पट्टीदारों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और गोलीबारी में तब्दील हो गई। इस दौरान गोली लगने से तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसके पेट में गोली लगी है। घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब छह बजे दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही जमीन की रंजिश को लेकर तनाव बना हुआ था।पिछले दो-तीन दिनों से दोनों पक्षों के बीच तनातनी और एक-दूसरे पर तंज कसने का सिलसिला चल रहा था। मंगलवार की शाम यही तनाव अचानक उग्र हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक, विवाद में मुन्ना तिवारी और मोहन तिवारी के परिवार के लोग शामिल थे। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण और गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों में मोहन तिवारी और गुल्लू तिवारी और पवन तिवारी शामिल हैं, जबकि तीसरे घायल की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों की निगाहें टिकी हैं। फिलहाल घटना के विस्तृत कारण और गोलीबारी में शामिल लोगों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।गांव में अचानक हुई गोलीबारी से दहशत का माहौल है। पुलिस जांच के बाद ही विवाद की असली वजह और घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

__ जख्मियों की हालत गंभीर, रेफर
इस घटना में गोली लगने से घायल तीनों ज़ख्मियों की हालत बेहद गंभीर है। सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना के बाद दोनों पक्षों में जबरदस्त तनाव है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से स्थिति नियंत्रित है।

__ बोले एसपी जमीन विवाद में हुई है घटना
बक्सर एसपी शुभम आर्य ने गोलीबारी की पुष्टि करते हुए कहा कि पूर्व से दोनों पक्षों में चार साल से जमीनी था। पूर्व में एफआईआर हो चूका है। मंगलवार को शाम किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसमें लाठी-डंडे चले उसी दौरान एक पक्ष ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें तीन लोगों को गोली लगी है। तीनों घायलों को प्राथमिक ईलाज के बाद सदर हॉस्पिटल से रेफर कर दिया गया है। जैसे ही अन्य जानकारी मिलती है जल्द ही बताया जायेगा।





टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।