__ विकास और सामाजिक बदलाव की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी, प्रखंड से पंचायत स्तर तक होंगी संगठनात्मक बैठकें
केटी न्यूज/बक्सर।
आगामी 24 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनता दल यूनाइटेड ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को बक्सर जिला अतिथिगृह में जदयू की जिला स्तरीय तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने की। इसमें कार्यक्रम प्रभारी सह बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह तथा पूर्व मंत्री एवं राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के साथ संगठन को बूथ, पंचायत और प्रखंड स्तर तक सक्रिय करने पर जोर दिया गया।

कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक बैठकें आयोजित कर 24 नवंबर के कार्यक्रम का संदेश आम लोगों तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें।बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अजय सिंह ने कहा कि 24 नवंबर 2005 बिहार के राजनीतिक इतिहास का ऐतिहासिक दिन है। इसी दिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी और राज्य में सुशासन के एक नए दौर की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास, आधारभूत संरचना और सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने सड़क, बिजली, महिला सशक्तीकरण तथा शराबबंदी के साथ दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलाए गए अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों ने बिहार की पहचान को नई दिशा दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन उपलब्धियों और बदलावों को जनता के बीच ले जाने की अपील की।डॉ. सिंह ने कहा कि जदयू की ओर से राज्य के सभी जिलों में ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और सामाजिक बदलावों से आम लोगों को अवगत कराना है।

बैठक में अशोक प्रजापति, विनोद राय, अरुण कुमार सिंह, नथुनी खरवार, प्रभु गोंड, बबन चौधरी, दिनेश सिंह, वीरेंद्र सिंह लाला, हरेन्द्र सिंह, संजय सिंह, मोहन चौधरी, राजीव राय, जितेंद्र कुमार सिंह, विमलेन्द्र कुमार पांडेय, अधिवक्ता विनोद सिंह, अनिरुद्ध तिवारी, दुर्गावती देवी, सरिता देवी, आजाद सिंह राठौर, पंकज मानसिहका, टूना राम, मार्क्स पटेल, श्यामजी वर्मा, उत्तम सिंह, दीनदयाल कुशवाहा, विवेक प्रजापति, राजेश बारी, बब्लू जमाल, विजय गोंड, रामजीत गोंड, चंदेश्वर पांडेय, दिलशाद हुसैन, कामेश्वर शर्मा, कृष्णा सिंह, नंदजी प्रसाद, मुन्ना चौरसिया, मिट्ठू सिंह, बब्लू शर्मा, अजय चौधरी और जितेंद्र ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।