Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां चौसा में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, घायल पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली
Keshav Times

85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी

गांवों की मिट्टी में रची-बसी कुश्ती की परंपरा आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। आधुनिक खेलों और बदलते दौर के बीच मठिला गांव में मंगलवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित पारंपरिक दंगल ने एक बार फिर इस विरासत की जीवंत तस्वीर पेश की।

85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी

__ मठिला के भगेलू यादव व्यायामशाला में सजा नामचीन पहलवानों का अखाड़ा, नेपाल से प्रयागराज तक के पहलवानों ने दिखाया दमखम; गोवर्धन पूजा पर उमड़ा खेल प्रेमियों का हुजूम

85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी

केटी न्यूज/डुमरांव :

गांवों की मिट्टी में रची-बसी कुश्ती की परंपरा आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। आधुनिक खेलों और बदलते दौर के बीच मठिला गांव में मंगलवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित पारंपरिक दंगल ने एक बार फिर इस विरासत की जीवंत तस्वीर पेश की। दक्षिण अहरा के समीप स्थित भगेलू यादव व्यायामशाला का अखाड़ा देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे नामचीन पहलवानों के दमखम और रोमांचक मुकाबलों का गवाह बना। पहलवानों के दांव-पेंच पर दर्शकों की तालियां गूंजती रहीं, वहीं विजयी पहलवानों पर पुरस्कारों की बारिश होती रही।दंगल का सबसे चर्चित मुकाबला अयोध्या के बाबा लाडी पहलवान और दिल्ली के सन्नी पहलवान के बीच हुआ।

85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी

दोनों पहलवानों के अखाड़े में उतरते ही दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। हालांकि, मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चला। बाबा लाडी ने महज चार मिनट के भीतर शानदार दांव लगाते हुए सन्नी पहलवान को चित कर दिया। इस मुकाबले को लेकर आयोजन समिति और गणमान्य लोगों की ओर से हजारों रुपये के पुरस्कार भी रखे गए थे।वहीं, नेपाल के पहलवान अनुराग थापा और प्रयागराज के लाल पहलवान के बीच हुई भिड़ंत भी काफी रोमांचक रही। अनुराग थापा ने अपने कौशल और दमखम का परिचय देते हुए लाल पहलवान को पटखनी दी। इसके अलावा नेपाल के मेवा थापा, रूबी थापा, मृत्युंजय पहलवान, शमशेर पहलवान, मटरू पहलवान और अविनाश पहलवान सहित कई नामचीन पहलवानों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी

__1941 से चली आ रही अखाड़े की परंपरा

दंगल आयोजन के अग्रणी फुलेन्द्र सिंह ने बताया कि मठिला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर वर्ष 1941 से लगातार दंगल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह आयोजन महज खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि गांव की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पहचान का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को कुश्ती से जोड़ने और इस परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल इसका आयोजन किया जाता है।मौके पर मौजूद अतिथियों ने कहा कि गांवों की पहचान कभी अखाड़ों और पहलवानों से हुआ करती थी। इस परंपरा को फिर से मजबूत बनाने के लिए समाज को पहलवानों को सम्मान और प्रोत्साहन देना होगा।

85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी

सरकार खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास कर रही है, लेकिन ग्रामीण स्तर पर कुश्ती जैसी पारंपरिक विधाओं को बचाने के लिए सामाजिक भागीदारी भी जरूरी है।दंगल में निर्णायक की भूमिका मिट्ठू पहलवान ने निभाई, जबकि बब्लू यादव ने मंच संचालन किया। मौके पर मठिला मुखिया देवेंद्र सिंह, विनोद यादव, धनंजय पासवान, परमा यादव, राजेश यादव, विजय यादव, मोहनजी तिवारी और योगेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।