Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां
Keshav Times

कस्तुरबा स्मारक शील्ड प्रतियोगिता: मणिपुर की टीम ने फैजाबाद को 2-1 हराया

कस्तुरबा स्मारक शील्ड प्रतियोगिता: मणिपुर की टीम ने फैजाबाद को 2-1 हराया
खिलाड़ियों के साथ अतिथिगण

- हजारों दर्शक रहे मौजूद, दिखा फुटबॉल का जुनून

केटी न्यूज/डुमरांव : पुराना भोजपुर के खेल मैदान में चल रहे कस्तूरबा स्मारक शिल्ड फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को मणिपुर और फैजाबाद की टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। मणिपुर और फैजाबाद की टीमों के बीच खेला गया आज का मैच प्रतियोगिता का तीसरा क्वार्टर फाईनल मुकाबला था। जिसे 2-1 से जीत कर मणिपुर की टीम सेमी फाईनल में प्रवेश की। मैच शुरू से ही काफी रोमांचक हो गया था तथा मैदान में मौजूद हजारों दर्शक दोनों ही टीमों के खेल कौशल व भावना को देख तालियां बजा उनकी हौसला अफजाई कर रहे थे। मैच के छठवें मिनट में ही फैजाबाद की तरफ से खेल रहे 9 नंबर जर्सी पहने मोहम्मद आलम ने पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1 - 0 से बढ़त दिला दी। लेकिन नौवे मिनट में मणिपुर टीम के जर्सी नंबर 15 के स्ट्राइकर ऋषभ ने दनदनाता गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। ऋषभ ने 60 वें मिनट में अपनी टीम के तरफ से दूसरा गोल कर स्कोर को 2 - 1 कर दिया, जो निर्णायक साबित हुआ। निर्धारित समय तक यही स्कोर रहा। जिसके बाद मणिपुर की टीम ने सेमीफाईनल का टिकट कटाया। मणिपुर टीम के गोलकीपर शुभा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शुभा ने कई अवसरों पर अपनी फुर्ती से गोल बचा अपनी टीम को जिताने में महती भूमिका निभाई थी। फुटबॉल प्रेमियों ने मणिपुर के गोलकीपर के प्रयास साहस तथा खेल स्टाइल की खूब सराहना की। मैच में रेफरी की भूमिका में सुमन शर्मा जनार्दन यादव के साथ डब्ल्यू यादव बिट्टू सिंह रहे। इससे पहले मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि नन्द जी सिंह विनोद वर्मा शंभू चौधरी भरत चौधरी तथा कृष्णा शर्मा थे। मैच को सफल बनाने में स्थानीय सत्येंद्र लक्ष्मण किशन अमित शर्मा निरंजन चौधरी अमित सिंह किशन वर्मा सुमित चौधरी आदि नौजवानों की भूमिका सराहनीय है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।