बिहार पुलिस की महिला कॉस्टेबल ने सहेली से कर ली शादी, खुब हो रही चर्चा

बिहार पुलिस की एक महिला कॉस्टेबल ने अपनी सहेली से शादी रचा ली है। जिसकी खुब चर्चा हो रही है। शादी का वीडियों भी वायरल हो रहा है। मामला बिहार के भागलपुर जिले से सामने निकल कर आ रही है।

बिहार पुलिस की महिला कॉस्टेबल ने सहेली से कर ली शादी, खुब हो रही चर्चा

केटी न्यूज/पटना

बिहार पुलिस की एक महिला कॉस्टेबल ने अपनी सहेली से शादी रचा ली है। जिसकी खुब चर्चा हो रही है। शादी का वीडियों भी वायरल हो रहा है। मामला बिहार के भागलपुर जिले से सामने निकल कर आ रही है।  पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला कांस्टेबल नवगछिया थाना में तैनात है। वह समस्तीपुर जिले की रहने वाली है।  महिला कांस्टेबल को गांव के पास की ही रहने वाली लड़की से प्यार हो गया। दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चलता रहा। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। हालांकि पुलिस के वरीय पदाधिकारी पुरे प्रकरण में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। वहीं एक तरफ जहां दोनों की शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि दोनों की शादी अब टूट चुकी है।