Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

'देखो अपना देश' के तहत भारत गौरव ट्रेन की हुई शुरुआत

भारतीय रेलवे की शाखा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड कोलकाता से पहली बार 'देखो अपना देश' के तहत भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है।

'देखो अपना देश' के तहत भारत गौरव ट्रेन की हुई शुरुआत
Train

केटी न्यूज़/सहरसा

भारतीय रेलवे की शाखा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड कोलकाता से पहली बार 'देखो अपना देश' के तहत भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है।यह ट्रेन माता वैष्णो देवी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन और अयोध्या दर्शन कराएगी। इस अवधि में 9 दिन और 8 रात लगेंगे।

'देखो अपना देश' के तहत भारत गौरव ट्रेन की हुई शुरुआत

भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 24 जून को न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से विभिन्न तीर्थ स्थलों माता वैष्णो देवी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या का दर्शन करते हुए 2 जुलाई को वापस लौटेगी। गर्मी को देखते हुए यात्रियों के लिए स्लीपर और थर्ड एसी के कोच की व्यवस्था की गई है। स्लीपर का किराया 17,900 और थर्ड एसी का किराया 29,500 होगा। स्लीपर क्लास के यात्रियों के लिए नॉन एसी कमरे में रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। साथ ही नॉन एसी वाहन होंगे। वहीं, थर्ड एसी के यात्रियों के लिए एसी होटल रूम एवं एसी वाहन की व्यवस्था होगी।

'देखो अपना देश' के तहत भारत गौरव ट्रेन की हुई शुरुआत

आईआरसीटीसी के चीफ सुपरवाइजर टूरिज्म के सौरव चटर्जी एवं सहायक श्याम प्रसाद ने बताया कि आईआरसीटीसी कोलकाता 'देखो अपना देश' के तहत पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत गौरव ट्रेन चलाने जा रही है। जिसमें यात्रियों को टिकट पर लगभग 33 फीसदी की रियायत दी जा रही है। भारत गौरव ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से चलकर बिहार के किशनगंज, कहलगांव, भागलपुर, जमालपुर, किऊल पटना में रुकेगी।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।