Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़
Keshav Times

शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए

शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई में डुमरांव पुलिस को सफलता मिली है। शराब मामले में फरार चल रही महिला धंधेबाज समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को पकड़ा है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए

__ 26 अक्टूबर को महिला के घर से बरामद हुई थी देसी शराब, छापेमारी की भनक लगते ही हो गई थी फरार; लंबे समय से पुलिस कर रही थी तलाश

केटी न्यूज/डुमरांव। 

शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई में डुमरांव पुलिस को सफलता मिली है। शराब मामले में फरार चल रही महिला धंधेबाज समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को पकड़ा है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान साफाखाना रोड निवासी मनु मुसहर की पत्नी आंती देवी के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा आरोपी कड़वी मोहल्ले का रहने वाला एक नाबालिग बताया जा रहा है,

शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए

जो शराब मामले में फरार चल रहा था।पुलिस के अनुसार, गत 26 अक्टूबर को आंती देवी के घर छापेमारी के दौरान छिपाकर रखी गई देसी शराब बरामद हुई थी। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही महिला मौके से भाग निकली थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मामले में फरार रहने के कारण उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी।

शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए

गुरुवार को गुप्त सूचना मिली कि फरार महिला अपने घर के आसपास देखी गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने महिला एवं पुरुष पुलिस जवानों की संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी कराई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर महिला को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान शराब मामले में फरार चल रहे नाबालिग को भी पकड़ लिया गया।

शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए

 थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपी शराब से जुड़े मामले में फरार थे। गिरफ्तारी के बाद उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस शराब कारोबार से जुड़े अन्य मामलों में भी छानबीन कर रही है।

हर खबर सबसे पहले WhatsApp परयह खबर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें
शेयर करें

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।