Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल
Keshav Times

रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), डुमरांव में डीएलएड सत्र 2025-27 के करीब 100 प्रशिक्षु शिक्षकों ने बुधवार को सात दिवसीय रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया। महिंद्रा प्राइड क्लासरूम की ओर से नांदी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को व्यक्तित्व विकास, संवाद क्षमता, शिक्षण कौशल और व्यावसायिक दक्षता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।

रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व

__ डायट डुमरांव के 100 प्रशिक्षुओं ने सात दिवसीय प्रशिक्षण किया पूरा, संवाद कौशल, समय प्रबंधन, साक्षात्कार और शिक्षण दक्षता की दी गई जानकारी

केटी न्यूज/डुमरांव। 

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), डुमरांव में डीएलएड सत्र 2025-27 के करीब 100 प्रशिक्षु शिक्षकों ने बुधवार को सात दिवसीय रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया। महिंद्रा प्राइड क्लासरूम की ओर से नांदी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को व्यक्तित्व विकास, संवाद क्षमता, शिक्षण कौशल और व्यावसायिक दक्षता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के साथ उनके आत्मविश्वास और कार्यक्षमता को मजबूत बनाना था। प्रशिक्षक रिजवान के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को आत्म-परिचय, आत्म-जागरूकता, स्मार्ट लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन और वित्तीय नियोजन के गुर सिखाए गए। 50-30-20 बजट नियम के माध्यम से आय, खर्च और बचत के संतुलन की जानकारी दी गई।

रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व

इसके साथ ही बायोडाटा तैयार करने, साक्षात्कार का सामना करने, प्रभावी संवाद, प्रस्तुतीकरण, कार्यस्थल पर नैतिक व्यवहार, तार्किक सोच और डिजिटल पहचान जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण को रोचक और सहभागितापूर्ण बनाने के लिए 'आई एम यूनिक', 'मोल्ड टू मोल्ड', 'स्टिकमैन' और 'माई फेवरेट टीचर' जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। इनके माध्यम से प्रशिक्षुओं को अपनी खूबियों पहचानने, सामूहिक कार्य, रचनात्मक सोच और व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों को समझने का अवसर मिला। डायट के वरिष्ठ व्याख्याता भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा कि रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रशिक्षु शिक्षकों के व्यक्तित्व को निखारने और उनमें पेशेवर दक्षता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। संवाद कौशल, समय प्रबंधन, तार्किक सोच और प्रस्तुतीकरण क्षमता शिक्षक के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन कौशलों से प्रशिक्षु भविष्य में कक्षा संचालन और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में अधिक प्रभावी साबित होंगे।

रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व

प्रशिक्षण में नियमित उपस्थिति, सक्रिय भागीदारी, वाद-विवाद, शिक्षण प्रदर्शन और प्रस्तुतीकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नीरजरा, रोहित, संध्या, ब्यूटी, सद्दाम, प्रदीप, स्नेहा, चांदनी और मुसर्रत शाहीन सहित कई प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उनके आत्मविश्वास, संवाद क्षमता और शिक्षण शैली में सकारात्मक सुधार आया है। समापन अवसर पर प्रभारी प्राचार्य मनीष कुमार पांडेय, डॉ. नवनीत कुमार सिंह, प्रशिक्षक आशुतोष कुमार, रिजवान आलम, दयाल राम एवं वरिष्ठ व्याख्याता आनंद सिंह पटेल उपस्थित रहे। प्रशिक्षुओं ने महिंद्रा प्राइड क्लासरूम, नांदी फाउंडेशन और डायट प्रबंधन के प्रति आभार जताया।

रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।