इंटर रिजल्ट में डुमरांव के छात्रों का जलवा, एसओई कॉमर्स क्लासेज ने फिर लहराया परचम
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही डुमरांव में सफलता की खुशियां छा गईं। इस वर्ष भी नगर के एसओई कॉमर्स क्लासेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

__ स्नेहा कुमारी बनी जिला टॉपर, रिमझिम ने हासिल किया दूसरा स्थान; कई छात्रों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर बढ़ाया मान
केटी न्यूज/डुमरांव
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही डुमरांव में सफलता की खुशियां छा गईं। इस वर्ष भी नगर के एसओई कॉमर्स क्लासेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।डुमरांव के जंगल बाजार निवासी संतोष केसरी की पुत्री स्नेहा कुमारी ने 461 अंक प्राप्त कर पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गिरधारी सिंह की पुत्री रिमझिम कुमारी ने 454 अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। इन दोनों छात्राओं की सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे नगर में गर्व का माहौल है।

इसी क्रम में दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार ओझा की पुत्री अर्पिता जया ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नगर में चौथा स्थान हासिल किया। इसके अलावा संस्था के कई अन्य विद्यार्थियों ने भी 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।इनमें अनुष्का केसरी (412), स्मृति कुमारी (410), अनुष्का कुमारी (407), आलोक तिवारी (404), बबली कुमारी (402), प्रीति कुमारी (398), नीरज कुमार (389), रोहित कुमार राय (380) और रोशन सिंह (379) सहित अनेक छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सभी की सफलता ने संस्था के बेहतर शैक्षणिक माहौल और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन को साबित किया है।

संस्था के निदेशक डॉ. अभिषेक कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। शिक्षक दीपक गुप्ता और शिक्षिका रीमा सिंह ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है।इंटर परीक्षा में मिली इस सफलता से डुमरांव में शिक्षा के प्रति बढ़ते उत्साह का भी संकेत मिलता है।

