Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया
Keshav Times

गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी

शराब तस्करों ने गांव की गलियों को शराब की खेप खपाने का ठिकाना बना लिया है। हालांकि, पुलिस की सतर्कता ने उनके इस मंसूबे पर पानी फेर दिया। मुफस्सिल थाना पुलिस ने बुधवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर मल्लाहचकिया गांव में छापेमारी कर 72 लीटर देशी शराब बरामद की। इस कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी

__ मल्लाहचकिया में दो बोरियों से 72 लीटर ब्लू लाइम देशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार; बाइक जब्त, दूसरा साथी फरार

केटी न्यूज/चौसा।

शराब तस्करों ने गांव की गलियों को शराब की खेप खपाने का ठिकाना बना लिया है। हालांकि, पुलिस की सतर्कता ने उनके इस मंसूबे पर पानी फेर दिया। मुफस्सिल थाना पुलिस ने बुधवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर मल्लाहचकिया गांव में छापेमारी कर 72 लीटर देशी शराब बरामद की। इस कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने शराब की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक भी जब्त की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल पुलिस को सूचना मिली थी कि मल्लाहचकिया गांव में शराब की खेप पहुंचाई गई है और उसे खपाने की तैयारी चल रही है।

गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल गांव में छापेमारी की। इस दौरान गांव की एक गली में रखी दो बोरियों की तलाशी लेने पर ब्लू लाइम ब्रांड की देशी शराब की आठ पेटियां बरामद हुईं। इन पेटियों में कुल 360 पीस शराब थी, जिसकी मात्रा 72 लीटर आंकी गई है। मौके से पुलिस ने तस्करी में संलिप्त सरताज खान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस की भनक लगते ही उसका साथी विशाल कुमार भागने में सफल रहा। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में शराब कारोबारियों के बीच अफरातफरी मच गई।

गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी

पुलिस ने बरामद शराब के साथ बाइक को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर शराब के स्रोत और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, फरार विशाल कुमार की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एसआई अवधेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 72 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।