Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रेलयात्री कल्याण समिति ने समाजसेवियों, पूर्व सैनिकों और मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित चौसा पावर प्लांट की समस्याओं पर विधायक के दरबार पहुंचे किसान, अगले माह होगी त्रिपक्षीय बैठक बालू कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता की सरेराह पिटाई किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त मणियां हत्याकांड में पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज ग्राहक बनकर शोरूम में घुसी, लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, युवती जेल भेजी गई बक्सर की आध्यात्मिक विरासत विश्व पटल पर बढ़ाएगी नगर की प्रतिष्ठा : गिरिराज सिंह सोवा गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप किराना दुकान बनी गांजा बिक्री का ठिकाना, पुलिस ने दो धंधेबाजों को दबोचा सिमरी में 54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र
Keshav Times

पिता-पुत्र की झगड़ा में हस्तक्षेप करने पहुंचे एएसआई पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना के मल्लाहचकिया गांव में गुरुवार की रात थाने में कार्यरत एएसआई पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया। एक युवक अपने घर मे मा- बाप से विवाद कर मारपीट व घर के सामानों को तोड़-फोड़ रहा था। उसी समय गुजर रहे एसआई शोर सुन घर के पास रुक गए और मामले को सलटाने का प्रयास किया।

पिता-पुत्र की झगड़ा में हस्तक्षेप करने पहुंचे एएसआई पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

पिता-पुत्र की झगड़ा में हस्तक्षेप करने पहुंचे एएसआई पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

 

केटी न्यूज/बक्सर

 मुफस्सिल थाना के मल्लाहचकिया गांव में गुरुवार की रात  थाने में कार्यरत एएसआई पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया। एक युवक अपने घर मे मा- बाप से विवाद कर मारपीट व घर के सामानों को तोड़-फोड़ रहा था। उसी समय गुजर रहे एसआई शोर सुन घर के पास रुक गए और मामले को सलटाने का प्रयास किया। तभी युवक ने सब्जी काटने वाले चाकू से एसआई पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

पिता-पुत्र की झगड़ा में हस्तक्षेप करने पहुंचे एएसआई पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

जिससे एसआई घायल हो गए।  घायल एसआई को ग्रामीणों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहा उनका इलाज किया जा रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहा नगर थानाध्यक्ष, मुफस्सिल थानाध्यक्ष, 112 की टीम पहुंची व युवक को एक घर से गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार की रात 11.30 बजे की है। मल्लहचकिया निवासी जगमोहन चौधरी पिछले वर्षों दारोगा से रिटायर्ड हुए थे। रिटायर्ड होने के बाद अपने परिवार के साथ गांव में रहते हैं। गुरुवार की देर रात उनका पुत्र सत्येन्द्र चौधरी किसी बात को लेकर विवाद के साथ मारपीट करने लगा और घर के सामानों को तोड़-फोड़ कर रहा था।

पिता-पुत्र की झगड़ा में हस्तक्षेप करने पहुंचे एएसआई पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

इसी बीच मुफस्सिल थाना में तैनात सहायक अवर निरीक्षक नीतेश कुमार बक्सर से अकेले थाने जा रहे थे। तभी उन्होंने पिता और पुत्र के बीच हो रही लड़ाई को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच सत्येन्द्र चौधरी ने सब्जी काटने वाला चाकू से दारोगा के सिर व हाथ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे दारोगा जख्मी हो गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

पिता-पुत्र की झगड़ा में हस्तक्षेप करने पहुंचे एएसआई पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही एसपी शुभम आर्य और सदर एसडीपीओ धीरज कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी शुभम आर्य ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर की जा रही है। पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी हाल में छोड़ा नही जायेगा।

पिता-पुत्र की झगड़ा में हस्तक्षेप करने पहुंचे एएसआई पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।