__ पुराना और नया भोजपुर में विशेष अभियान चलाकर नशे की हालत में पकड़े गए लोग, सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
केटी न्यूज/डुमरांव।
शराबबंदी कानून के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नया भोजपुर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। थाना पुलिस की विशेष छापेमारी में पुराना और नया भोजपुर से शराब के नशे में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब सेवन करने वालों में हड़कंप मचा है। गिरफ्तार सभी लोगों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।कार्रवाई प्रभारी थानाध्यक्ष रूबी कुमारी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने पुराना भोजपुर इलाके में विशेष अभियान चलाकर शराब के नशे में मिले लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार लोगों में केशव चौधरी, भोला चौधरी और लाल साहेब चौधरी शामिल हैं। तीनों पुराना भोजपुर के निवासी हैं।

वहीं नया भोजपुर से तारकनाथ नट, राहुल कुमार सिंह, मो. फैयाज, रामप्रवेश चौधरी और पवन यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।पुलिस की इस कार्रवाई को शराबबंदी कानून के अनुपालन को लेकर चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष रूबी कुमारी ने स्पष्ट किया कि शराब के सेवन और कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब से जुड़े मामलों पर पुलिस की नजर बनी हुई है और आगे भी छापेमारी अभियान जारी रहेगा। पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने की दिशा में सख्ती बरती जा रही है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।