Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे
Keshav Times

ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा

ब्रांडेड सामान की आड़ में ग्राहकों को कथित तौर पर नकली विद्युत उपकरण बेचने का मामला डुमरांव में सामने आया है। थाना के समीप संचालित दो इलेक्ट्रिक दुकानों में दिल्ली से पहुंची कंपनी की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। इस दौरान दोनों प्रतिष्ठानों से एंकर ब्रांड के नाम पर बेचे जा रहे कुल 44 संदिग्ध विद्युत उपकरण बरामद किए गए।

ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा

__ एंकर के नाम पर बिक रहे 44 संदिग्ध विद्युत उपकरण बरामद, दिल्ली से पहुंची कंपनी की टीम ने पुलिस के साथ की कार्रवाई

केटी न्यूज/डुमरांव।

ब्रांडेड सामान की आड़ में ग्राहकों को कथित तौर पर नकली विद्युत उपकरण बेचने का मामला डुमरांव में सामने आया है। थाना के समीप संचालित दो इलेक्ट्रिक दुकानों में दिल्ली से पहुंची कंपनी की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। इस दौरान दोनों प्रतिष्ठानों से एंकर ब्रांड के नाम पर बेचे जा रहे कुल 44 संदिग्ध विद्युत उपकरण बरामद किए गए। कंपनी की टीम ने इन उपकरणों को नकली बताते हुए ब्रांड के नाम और पहचान के कथित दुरुपयोग का मामला बताया है। जानकारी के अनुसार, पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया लिमिटेड की शिकायत पर कंपनी के मैनेजर सुनील कुमार के नेतृत्व में दिल्ली से टीम डुमरांव पहुंची थी। टीम ने सबसे पहले राज इलेक्ट्रिक में जांच-पड़ताल की। दुकान संचालक राज कुमार राय, पिता रमाशंकर राय के प्रतिष्ठान से तीन और छह एम्पियर के 16 विद्युत उपकरण बरामद किए गए।

ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा

कंपनी की टीम के अनुसार, इनकी बिक्री एंकर ब्रांड के नाम पर की जा रही थी, जबकि ये कथित तौर पर नकली थे। इसके बाद टीम ने ज्योति इलेक्ट्रिक में छापेमारी की। दुकान संचालक सच्चिदानंद भगत, पिता स्वर्गीय देवनारायण भगत के प्रतिष्ठान से 28 पीस लोकल निर्मित विद्युत उपकरण मिले। कंपनी की टीम ने जांच के बाद इन्हें भी नकली बताया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि कंपनी की टीम से मिली सूचना के आधार पर दोनों दुकानों की जांच की गई है। बरामद सामान के संबंध में पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद शहर के इलेक्ट्रिक बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बेचे जा रहे सामान की गुणवत्ता और प्रामाणिकता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।