Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

59 बनकट गांव के ग्रामीण डायरिया से हैं पीड़ित, सहायता नाकाफी

के विस्तारित क्षेत्र बनकट गांव में डायरिया चार दिनों से फैला हुआ है। इस डायरिया के चपेट में आने से दर्जनों ग्रामीण अक्रांत हैं। सरकारी आंकड़ों को देखा जाए तो 59 ग्रामीण डायरिया बीमारी की चपेट में आकर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाजरत हैं।

59 बनकट गांव के ग्रामीण डायरिया से हैं पीड़ित, सहायता नाकाफी

- दो दिनों से नहीं हुआ दवा का छिड़काव और कोई सहायता नहीं मिली

केटी न्यूज/डुमरांव    

 के विस्तारित क्षेत्र बनकट गांव में डायरिया चार दिनों से फैला हुआ है। इस डायरिया के चपेट में आने से दर्जनों ग्रामीण अक्रांत हैं। सरकारी आंकड़ों को देखा जाए तो 59 ग्रामीण डायरिया बीमारी की चपेट में आकर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाजरत हैं। अनुमंडलीय अस्पताल की डाक्टरों की मानें तो 59 मरीज डायरिया से पीड़ित भर्ती हुए थे। 16 का इलाज चल रहा है, बाकी लोग स्वस्थ होकर घर चले गए। इसको लेकर सोहेल देव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण राजभर ने बनकट गांव जाकर पीड़ित परिवार व ग्रामीणों से मुलाकात कर सारी जानकारी हासिल की। इनके साथ राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव अखिलेश सिंह यादव भी मौजूद रहे।

 ग्रामीणों ने बताया की 100 सौ अधिक लोग बीमार थे, जिनमें 59 का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया, शेष ने निजी क्लीनिक में इलाज करवाया। ग्रामीण बाबूलाल राय, हीरा राय, भावनाथ राय सहित अन्य का कहना है कि बीमारी फैलने के दिन सभी तरह सहायता मरीजों को मिली, उसके बाद दो दिनों से कोई सहायता नहीं मिली है। गांव में दवा छिड़काव करने के लिए दो दिनों से रखा हुआ है, लेकिन छिड़काव नहीं किया गया। गांव में जलापूर्ति का पाइप टूटा हुआ है, जिसके सहारे नाली का गंदा पानी प्रवेश कर जाता है। इसी पानी को पीने से रोग फैला हुआ है, ग्रामीण काफी डरे और सहमें हुए हैं। डाक्टर भी दूषित पानी पीने से ही रोग फैलने की बात कर रहे हैं। यह नप के विस्तारित क्षेत्र के वार्ड 16 में पड़ता है। लिहाजा नप को भी इस पर ध्यान देना होगा। ग्रामीणों से बात करने के बाद मिलने आए सोहेल देव भारतीय समाज पार्टी के नेताओं ने इसकी जानकारी सरकार से लेकर डीएम तक को देने की बात कही। मिलने वालों में सोहेल देव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव संतोष चौबे, प्रदेश उपाअध्यक्ष संजय कुशवाहा मौजूद रहे।

बुधवार को भी सामने आए छह नए मरीज

बता दें कि बनकट में अभी डायरिया का प्रकोप थमा नहीं है। हालांकि, मरीजों की संख्या कम जरूर हुई हैं। बुधवार को भी इस गांव से डायरिया के छह नए मरीजों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को जो नये मरीज सामने आए उनमें शंकर राय, आराध्या कुमारी, आकाश कुमार, विकास राय, गंगा व विकास कुमार शामिल है। सभी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाजर है। जबकि मंगलवार को आक्रांत हुए 11 लोगों का भी इलाज जारी है। बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल में बनकट के कुल 17 डायरिया पीड़ितो का इलाज जारी था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।