सर्वसम्मति से फुटूचंद कुशवाहा बने जदयू प्रखंड अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

राजपुर प्रखंड के किसान भवन परिसर में शुक्रवार को जनता दल (यूनाइटेड) की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कार्यक्रम में पार्टी की आंतरिक लोकतांत्रिक परंपरा को रेखांकित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए नियमित और पारदर्शी चुनाव आवश्यक हैं।

सर्वसम्मति से फुटूचंद कुशवाहा बने जदयू प्रखंड अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

केटी न्यूज/राजपुर

राजपुर प्रखंड के किसान भवन परिसर में शुक्रवार को जनता दल (यूनाइटेड) की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कार्यक्रम में पार्टी की आंतरिक लोकतांत्रिक परंपरा को रेखांकित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए नियमित और पारदर्शी चुनाव आवश्यक हैं।निर्धारित समय पर अध्यक्ष पद के लिए फुटूचंद सिंह कुशवाहा ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। नामांकन की अवधि समाप्त होने तक उनके विरुद्ध किसी अन्य प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया।

इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की सहमति से उन्हें निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। घोषणा होते ही परिसर में कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और नारेबाजी के साथ उत्साह प्रकट किया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

प्रखंड प्रवेक्षक सह जिला महासचिव जितेन्द्र कुमार सिंह तथा प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह की देखरेख में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। उपस्थित नेताओं ने कहा कि सर्वसम्मति से हुआ यह निर्वाचन कार्यकर्ताओं की एकजुटता का प्रमाण है और इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।इस अवसर पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय होकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।