ऋण वितरण शिविर के बाद तेज हुई कार्रवाई, 10 लाभुकों को स्वीकृति, 8 को भुगतान
जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में छह फरवरी को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित ऋण वितरण कैम्प के बाद उद्योग विभाग की ओर से कार्रवाई तेज कर दी गई है। कैम्प में दिये गये निर्देशों के आलोक में विभागीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न बैंकों में जाकर लंबित मामलों की समीक्षा की जा रही है तथा शाखा प्रबंधकों के साथ समन्वय स्थापित कर लाभुकों को शीघ्र ऋण स्वीकृति दिलाने की पहल की जा रही है।
केटी न्यूज/बक्सर
जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में छह फरवरी को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित ऋण वितरण कैम्प के बाद उद्योग विभाग की ओर से कार्रवाई तेज कर दी गई है। कैम्प में दिये गये निर्देशों के आलोक में विभागीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न बैंकों में जाकर लंबित मामलों की समीक्षा की जा रही है तथा शाखा प्रबंधकों के साथ समन्वय स्थापित कर लाभुकों को शीघ्र ऋण स्वीकृति दिलाने की पहल की जा रही है।जिला उद्योग केन्द्र, बक्सर के कार्यालय में भी शाखा प्रबंधकों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर उद्यमियों से संवाद स्थापित किया जा रहा है। इससे योजनाओं से जुड़े आवेदनों के निष्पादन में तेजी आई है।

उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभुकों को ऋण स्वीकृति एवं भुगतान की प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति लाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।दिनांक 13 फरवरी के उपरांत अब तक कुल 10 लाभुकों के ऋण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जबकि 8 लाभुकों के खाते में ऋण राशि का भुगतान भी कर दिया गया है। शेष मामलों में आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर शीघ्र भुगतान की कार्रवाई की जा रही है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर उद्योग-धंधों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित कराया जाए, ताकि जिले में उद्यमिता को नई गति मिल सके।

