Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त
Keshav Times

चौसा सीएचसी में आशा सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण, 14 से चलेगा प्लस पोलियो अभियान

आगामी 14 दिसंबर से शुरू होने वाले प्लस पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को आशा सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में डब्ल्यूएचओ के प्रशिक्षक प्रशांत कुमार और बीसीएम मंजू कुमारी ने अभियान के महत्व, घर-घर टीकाकरण की प्रक्रिया और बच्चों की पहचान सूची को अपडेट करने जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी।

चौसा सीएचसी में आशा सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण, 14 से चलेगा प्लस पोलियो अभियान

 केटी न्यूज/बक्सर  

प्रशिक्षण के दौरान आशा सुपरवाइजरों को बताया गया कि पोलियो उन्मूलन के लिए इस विशेष अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को बूथों, घर-घर जाकर तथा मोबाइल टीमों के माध्यम से टीका दिया जाएगा। प्रशिक्षकों ने टीकाकरण के बाद की निगरानी, टीम-वार जिम्मेदारियों और डेटा प्रबंधन पर भी जोर दिया। साथ ही मैदान में काम करने वाली स्वास्थ्य टीमों को किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति से निपटने के उपाय सिखाए गए।

चौसा सीएचसी में आशा सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण, 14 से चलेगा प्लस पोलियो अभियान

बीसीएम मंजू कुमारी ने कहा कि पोलियो जैसे खतरनाक रोग को जड़ से मिटाने में आशा कर्मियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी टीमों से लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने का आह्वान किया। वहीं डब्ल्यूएचओ के प्रशांत कुमार ने टीकाकरण के दौरान स्वच्छता, सुरक्षित हैंडलिंग और सामुदायिक जागरूकता को सबसे जरूरी बताया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में चौसा सीएचसी के अन्य स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।