Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

ददरी मेले में चेतक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 'वीर' बना विजेता

बलिया। भृगु मुनि के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले *ददरी मेले* में सोमवार को नगर पालिका द्वारा भव्य चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

ददरी मेले में चेतक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 'वीर' बना विजेता

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया। भृगु मुनि के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले *ददरी मेले* में सोमवार को नगर पालिका द्वारा भव्य चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और सीआरओ त्रिभुवन ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।  

प्रतियोगिता के फाइनल नतीजे:  

1. प्रथम स्थान: अमोद उर्फ मुखिया (सीवान, बिहार) का घोड़ा "वीर"  

2. द्वितीय स्थान: श्रीकांत पांडेय (लीलारी भरौली, बलिया) का घोड़ा "बजरंगी"  

3. तृतीय स्थान: नेपाल पांडेय (जनाड़ी, बलिया) की घोड़ी "बिजलीरानी"  

विजेताओं को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को लेकर सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। ग्राउंड खचाखच भरा हुआ था, और जैसे ही दौड़ शुरू हुई, दर्शकों ने तालियां बजाकर घुड़सवारों का उत्साह बढ़ाया।  

चेतक प्रतियोगिता चार राउंड में आयोजित की गई, जिसमें कुल 20 घोड़ों ने हिस्सा लिया। हर राउंड में पांच घोड़ों ने भाग लिया।  

- पहला राउंड: "क्रांतिवीर" प्रथम, "राकेट" द्वितीय  

- दूसरा राउंड: "राजू" प्रथम, "बजरंगी" द्वितीय  

- तीसरा राउंड: "कल्लू राजा" प्रथम, "बिजलीरानी" द्वितीय  

- चौथा राउंड: "पूर्वांचल एक्सप्रेस" प्रथम, "वीर" द्वितीय  

फाइनल में शीर्ष घोड़ों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें "वीर" ने पहला स्थान हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार *कल्लू राजा*, *राकेट*, और *पूर्वांचल एक्सप्रेस* को दिया गया।  प्रतियोगिता का संचालन पप्पू पांडेय ने किया। निर्णायक मंडल में दमदम राय, शिवशंकर मिश्र, रामनारायण यादव, गोलू सिंह और आशीष सिंह शामिल थे। इस मौके पर एएसपी कृपाशंकर, एसडीएम आत्रेय मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, नपा अध्यक्ष संत कुमार, भाजपा नेता जयप्रकाश साहू समेत हजारों लोग और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।