Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

बाबू मैनेजर सिंह की पुण्यतिथि पर बलिया में भव्य मैराथन, जम्मू के रविदास ने किया पहला स्थान हासिल

बलिया। द्वाबा के मालवीय बाबू मैनेजर सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित मैराथन में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी रविदास ने 42.195 किमी की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया

बाबू मैनेजर सिंह की पुण्यतिथि पर बलिया में भव्य मैराथन, जम्मू के रविदास ने किया पहला स्थान हासिल

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया। द्वाबा के मालवीय बाबू मैनेजर सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित मैराथन में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी रविदास ने 42.195 किमी की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भदोही के कुलदीप सिंह द्वितीय और लखनऊ के रवि कुमार पाल तृतीय स्थान पर रहे। रविदास ने यह दौड़ 2 घंटे 22 मिनट में पूरी की। हाफ मैराथन (21 किमी) में वाराणसी के पंकज कुमार ने पहला स्थान हासिल किया, और 10 किमी दौड़ में प्रिंस राज यादव पहले स्थान पर रहे। 

रविदास को प्रथम पुरस्कार के रूप में डेढ़ लाख रुपये का नगद इनाम मिला, जबकि द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को क्रमशः 1 लाख और 75 हजार रुपये दिए गए। विभिन्न श्रेणियों में 35वें स्थान तक आए प्रतिभागियों को भी नगद पुरस्कार दिए गए। 

मैराथन का शुभारंभ कुंवर सिंह चौराहे से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र "दयालु" और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। समापन बैरिया स्थित बाबू मैनेजर सिंह की प्रतिमा स्थल पर हुआ। इस आयोजन में करीब एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने देशभर से भाग लिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।