Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

बांसडीह में अज्ञात वाहन की टक्कर से दुकानदार की मौत

बलिया। कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार चट्टी के पास शुक्रवार शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक दुकानदार की मौत हो गई।

बांसडीह में अज्ञात वाहन की टक्कर से दुकानदार की मौत

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया। कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार चट्टी के पास शुक्रवार शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। 

मैरीटार निवासी 55 वर्षीय अनिल सिंह की मैरिटार चट्टी पर पशु आहार की दुकान थी। वे रोज की तरह शुक्रवार शाम को दुकान बंद कर घर जा रहे थे। जब वे गांव के पास नहर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े। 

घटना के बाद वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।