Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था
Keshav Times

बक्सर पुलिस मेंस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

बक्सर जिले में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा को नई कार्यकारिणी मिल गई है। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए संगठनात्मक चुनाव के बाद सभी आठ पदों पर पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध किया गया, जिससे संगठन में एकजुटता और सहमति की मजबूत तस्वीर सामने आई है। चुनाव प्रक्रिया बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा चुनाव नियमावली 2025 के तहत पूरी की गई, जिसमें पारदर्शिता और नियमों के पालन पर विशेष ध्यान दिया गया।

बक्सर पुलिस मेंस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

__ संगठन की मजबूती और कर्मियों के कल्याण पर रहेगा फोकस

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर जिले में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा को नई कार्यकारिणी मिल गई है। शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए संगठनात्मक चुनाव के बाद सभी आठ पदों पर पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध किया गया, जिससे संगठन में एकजुटता और सहमति की मजबूत तस्वीर सामने आई है। चुनाव प्रक्रिया बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा चुनाव नियमावली 2025 के तहत पूरी की गई, जिसमें पारदर्शिता और नियमों के पालन पर विशेष ध्यान दिया गया।चुनाव के दौरान मुख्य चुनाव पदाधिकारी सह पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार सिंह और बिजेंद्र कुमार की देखरेख में नामांकन पत्रों की गहन जांच की गई।

बक्सर पुलिस मेंस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

सभी नामांकन वैध पाए जाने के बाद किसी भी पद पर मुकाबले की स्थिति नहीं बनी और सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। पुलिस केंद्र बक्सर के डीएसपी की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई, जिससे चुनाव की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर मुहर लगी।नई कार्यकारिणी में सभापति (अध्यक्ष) के रूप में प्रकाश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर रचना सिंह, उपाध्यक्ष द्वितीय के रूप में अभिरंजन कुमार, सचिव (मंत्री) पद पर रवींद्र कुमार राम, कोषाध्यक्ष के रूप में विकास कुमार, संयुक्त मंत्री के रूप में राजू कुमार, केंद्रीय सदस्य के रूप में विकास यादव तथा अंकेक्षक पद पर मो. इस्लाम अंसारी को चुना गया है।

बक्सर पुलिस मेंस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

चुनाव परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के हित में कार्य करने की शपथ ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों की सेवा शर्तों, कल्याणकारी योजनाओं, समस्याओं के समाधान और संगठनात्मक मजबूती को प्राथमिकता देने का संकल्प जताया। उपस्थित पुलिसकर्मियों ने निर्विरोध चुनाव को आपसी विश्वास और एकता का प्रतीक बताया और नई टीम से सकारात्मक व सक्रिय नेतृत्व की उम्मीद जताई।

बक्सर पुलिस मेंस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।