Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष
Keshav Times

विवेकानंद के सपनों को साकार करने का काम करती है विद्यार्थी परिषद - सदानंद

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रह्मपुर नगर इकाई द्वारा रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवनी और उपलब्धियों पर भाषण और गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विवेकानंद के सपनों को साकार करने का काम करती है विद्यार्थी परिषद - सदानंद

- युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंति, ब्रह्मपुर में विद्यार्थी परिषद ने आयोजित किया कार्यक्रम

विवेकानंद के सपनों को साकार करने का काम करती है विद्यार्थी परिषद - सदानंद

केटी न्यूज/डुमरांव

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रह्मपुर नगर इकाई द्वारा रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवनी और उपलब्धियों पर भाषण और गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंत्री सदानंद पांडेय ने और संचालन अमित पांडेय ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन परिषद की परंपरा के अनुसार परिषद गीत व दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। परिषद गीत अमृतेश चौबे ने प्रस्तुत किया। 

विवेकानंद के सपनों को साकार करने का काम करती है विद्यार्थी परिषद - सदानंद

विषय प्रवेश कराते हुए नगर मंत्री सदानंद पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद देश व दुनिया के अद्वितीय संत थे। उन्हें भारतीय संस्कृति, धर्म व दर्शन से गहरा लगाव था। वे कहते थे कि जिस दिन मुझे 100 युवा मिल जाएंगे, मैं देश का पुननिर्माण कर दूंगा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उनके सपनों को साकार करने का काम वर्षों से कर रही है। परिषद कार्यकर्ता वर्षों से राष्ट्रीय पुननिर्माण के व्यापक लक्ष्य को प्राप्त करने में जुटे है।

विवेकानंद के सपनों को साकार करने का काम करती है विद्यार्थी परिषद - सदानंद

वहीं मौके पर उपस्थित एसवी विद्यापीठ कोचिंग संस्थान के संचालक रंजीत सर और जितेन्द्र सर ने युवा दिवस के अवसर पर उपस्थित परिषद कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि छात्र सोशल साइट्स के दुरुपयोग से बचे और शारीरिक शिक्षा और खेल की ओर ध्यान आकर्षित करें। वहीं नगर सह मंत्री राहुल पांडेय ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाए देते हुए कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ कला के क्षेत्र में भी अग्रसर होना चाहिए।

विवेकानंद के सपनों को साकार करने का काम करती है विद्यार्थी परिषद - सदानंद

वहीं सोशल मीडिया प्रमुख शुभम कुमार चौरसिया और ओमकार पांडेय ने स्वामी विवेकानंद के मार्गाे पर सदैव एक सकारात्मक उर्जा के साथ कार्य करना है। वहीं पुरस्कार की घोषणा नगर एसएफएस प्रमुख विवेकानंद ने किया। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनम कुमारी, द्वितीय स्थान सीजल खातून और तृतीय स्थान सोनी कुमारी को दिया गया। जबकि अनील, रवि कुमार समेत सभी  प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

विवेकानंद के सपनों को साकार करने का काम करती है विद्यार्थी परिषद - सदानंद

अंत में धन्यवाद ज्ञापन नगर सह मंत्री विक्की पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सूरज पांडेय, आनंद मोहन पांडेय, विष्णु गुप्ता, बलदेव कुमार, सिद्धार्थ पाण्डेय, एसवी विद्यापीठ के छात्र-छात्राएं गुड़िया कुमारी, सब्बू खातून, आदित्य कुमार, पवन कुमार समेत सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।