डुमरांव पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, वाहन चालकों में मचा हड़कंप

डुमरांव पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान डुमरांव थाने की एसआई प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में राज हाई स्कूल के समीप तथा थाना के सामने घंटो दुपहिया, तिनपहिया व चारपहिया वाहनों की तलाशी ली गई। इस दौरान बिना वैध कागजात या हेलमेट के बाइक चलाने वाले चालकों से जुर्माना भी वसूला गया।

डुमरांव पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, वाहन चालकों में मचा हड़कंप

-- शुक्रवार की देर शाम स्टेशन रोड में घंटो चला वाहन चेकिंग अभियान, बोली पुलिस चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराना प्राथमिकता

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान डुमरांव थाने की एसआई प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में राज हाई स्कूल के समीप तथा थाना के सामने घंटो दुपहिया, तिनपहिया व चारपहिया वाहनों की तलाशी ली गई। इस दौरान बिना वैध कागजात या हेलमेट के बाइक चलाने वाले चालकों से जुर्माना भी वसूला गया।

वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बाइक व वाहनों की डिग्गी तथा शक के आधार पर अन्य सामानों की तलाशी भी ली। एसआई प्रियंका ने बताया कि पूरे चुनाव पुलिस नियमित रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान बिना कागजात या बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के साथ ही शराब या मादक पदार्थों, अवैध हथियार तथा रूपया की तलाशी भी ली जा रही थी,

हालांकि, इस दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। एसआई प्रियंका ने कहा कि आगामी विस चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए नियमित वाहन चेकिंग अभियान जरूरी है। वहीं, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विस चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि डुमरांव थाना क्षेत्र में पुलिस की मुश्तैदी बढ़ा दी गई है। 

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उपद्रवी तत्वों की खैर नहीं रहेगी। 

वहीं, इस वाहन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

कई बाइक चालक तो पुलिस से बचने के लिए रास्ते बदल भागते दिखाई पड़े इस दौरान मुश्तैद जवानों द्वारा भागने का प्रयास करने वाले कई चालकों को पकड़ जुर्माना वसूला गया। 

गौरतलब हो कि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस की कवायदे बढ़ गई है। यह लगातार तीसरा दिन है जब डुमरांव पुलिस सड़क पर उतर वाहन चेकिंग अभियान चलाई है। पुलिस की इस मुश्तैदी से असमाजिक तत्वों तथा उपद्रवियों के साथ ही बिना वैध कागजात या हेलमेट के वाहन चलाने वालों की मुश्किले बढ़ गई है।