प्रखंड में खुला पूर्व सैनिकों का अपना कार्यालय, अब नहीं लगाना पड़ेगा जिला मुख्यालय का चक्कर

प्रखंड क्षेत्र के सेवानिवृत्त सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। प्रखंड कार्यालय परिसर में अब इंडियन एक्स-सर्विसमेन मूवमेंट (आईईएसएम) का अपना कार्यालय होगा। संगठन की मांग पर बीडीओ मनोज कुमार ने कार्यालय संचालन के लिए एक कमरा आवंटित किया है।

प्रखंड में खुला पूर्व सैनिकों का अपना कार्यालय, अब नहीं लगाना पड़ेगा जिला मुख्यालय का चक्कर

__ महीनों की मांग पर बीडीओ ने आईईएसएम को उपलब्ध कराया कमरा, पूर्व सैनिकों ने सम्मानित कर जताया आभार; प्रशासन के साथ हर कदम पर सहयोग का लिया संकल्प

केटी न्यूज/राजपुर।

प्रखंड क्षेत्र के सेवानिवृत्त सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई। प्रखंड कार्यालय परिसर में अब इंडियन एक्स-सर्विसमेन मूवमेंट (आईईएसएम) का अपना कार्यालय होगा। संगठन की मांग पर बीडीओ मनोज कुमार ने कार्यालय संचालन के लिए एक कमरा आवंटित किया है। इस पहल से पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।कार्यालय के लिए कमरा उपलब्ध कराने पर आईईएसएम से जुड़े पूर्व सैनिकों ने बीडीओ मनोज कुमार को सम्मानित कर उनके प्रति आभार जताया। पूर्व सैनिकों का कहना था कि कार्यालय नहीं होने के कारण संगठन से जुड़े कार्यों, कागजी प्रक्रिया और विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ता था।

अब प्रखंड स्तर पर ही उनकी समस्याओं के समाधान और जरूरी कार्यों में सहूलियत मिलेगी।पूर्व सैनिकों ने कहा कि सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी वे समाज और प्रशासन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे। प्रखंड प्रशासन को जब भी उनकी आवश्यकता होगी, संगठन के सदस्य हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने प्रशासन और पूर्व सैनिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद भी जताई।आईईएसएम के सदस्यों ने क्षेत्र के अन्य सेवानिवृत्त सैनिकों को भी संगठन से जुड़ने और अपने अधिकारों व सुविधाओं के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

संगठन का कहना है कि प्रखंड में कार्यालय उपलब्ध होने से पूर्व सैनिकों की समस्याओं को एक मंच पर उठाने और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने में काफी आसानी होगी।सम्मान समारोह में आईईएसएम के जिलाध्यक्ष हरेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष विद्यासागर चौबे, सुरेंद्र सिंह, काशीनाथ उपाध्याय, चंद्रजीत सिंह, हाकिम प्रसाद, सीताराम साह, संगीता देवी, सुदेशर शर्मा, सोमनाथ शर्मा, कामेश्वर सिंह और ललन सिंह समेत बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सैनिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।