Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन
Keshav Times

खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज

कृषि वर्ष 2026-27 के तहत धान की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने के लिए सोमवार को ब्रह्मपुर प्रखंड के कृतसागर गांव में अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया। अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, बिहार, पटना की उप निदेशक रश्मि ने पंचायत योगिया अंतर्गत कृतसागर गांव पहुंचकर फसल कटनी प्रयोग की प्रक्रिया का जायजा लिया।

खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज

__ ब्रह्मपुर के कृतसागर गांव में उप निदेशक ने किया फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण, जन्म-मृत्यु निबंधन कार्यालय की कार्यप्रणाली भी परखी

खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर।

कृषि वर्ष 2026-27 के तहत धान की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने के लिए सोमवार को ब्रह्मपुर प्रखंड के कृतसागर गांव में अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया। अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, बिहार, पटना की उप निदेशक रश्मि ने पंचायत योगिया अंतर्गत कृतसागर गांव पहुंचकर फसल कटनी प्रयोग की प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उनके सामने निर्धारित मानकों के अनुरूप धान की कटनी कराई गई, जिसमें प्रति हेक्टेयर औसत उपज 28.440 क्विंटल आंकी गई। फसल कटनी प्रयोग किसान महेन्द्र सिंह, पिता स्व. विजय नारायण सिंह के खेत में कराया गया। इसके लिए खेत के खेसरा संख्या 821 में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 10 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा आयताकार भूखंड चिह्नित किया गया। इस 50 वर्गमीटर क्षेत्र में धान की कटनी कर उपज का वजन किया गया, जिसमें कुल 14.220 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ।

खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज

प्राप्त उत्पादन के आधार पर प्रति हेक्टेयर औसत उपज दर 28.440 क्विंटल निर्धारित की गई। इस पूरी प्रक्रिया का संपादन किसान सलाहकार मानकेश्वर यादव ने किया। उप निदेशक ने कटनी प्रयोग की प्रक्रिया, निर्धारित मानकों के अनुपालन और उपज के आकलन का बारीकी से निरीक्षण किया। फसल कटनी प्रयोग कृषि उत्पादन के वास्तविक आंकड़े जुटाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके माध्यम से क्षेत्रवार फसलों की उत्पादकता का आकलन किया जाता है, जिससे कृषि उत्पादन से संबंधित सरकारी आंकड़ों के संकलन में मदद मिलती है।

खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज

धान फसल कटनी प्रयोग के निरीक्षण के बाद उप निदेशक रश्मि ने नगर पंचायत ब्रह्मपुर स्थित जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण कार्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने जन्म एवं मृत्यु से संबंधित पंजीकरण कार्यों की समीक्षा की तथा अभिलेखों और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित कर्मियों को रजिस्ट्रीकरण कार्यों को निर्धारित नियमों के अनुरूप और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मोती कुमार दिनकर, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मुन्ना अंसारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रमोद तिवारी, किसान सलाहकार मानकेश्वर यादव सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।