केटी न्यूज/केसठ।
सोमवार को स्थानीय पंचायत सरकार भवन में पंचायत सचिव खीरू कुकर की अध्यक्षता में स्वच्छता पर्यवेक्षक और स्वच्छता कर्मियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान नियमित रूप से कार्य करने, घर-घर से कचरा उठाव सुनिश्चित करने और यूजर चार्ज वसूली पर विशेष जोर दिया गया।

साथ ही, इधर-उधर कचरा फेंकने वाले लोगों को चिह्नित करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत उचित कार्रवाई की जा सके। इस बैठक में स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय प्रसाद सहित स्वच्छता कर्मी संतोष कुमार, अशोक मेस्टर, मनोज पासवान और धनोज मुख्य रूप से उपस्थित रहे।





टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।