Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी
Keshav Times

खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम।

रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात में आपसी विवाद के दौरान बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को गोली मार दी। गोली लगने से छोटे भाई की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। जिस घर में कभी भाईचारे और अपनापन की मिसाल थी, वहां अब मातम पसरा है। आखिर ऐसा क्या विवाद हुआ कि बड़े भाई ने अपने ही भाई की जान ले ली? घटना ने इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम।

केटी न्यूज/नावानगर।

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मणियां गांव में मंगलवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही 40 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि उसके बड़े सहोदर भाई चंदन कुमार ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।घटना मंगलवार सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है।

खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम।

हालांकि दोनों भाइयों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है। घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।ग्रामीणों के अनुसार, घटनास्थल के पास स्थित एक फूस की पलानी से पुलिस ने देसी कट्टा और खोखा भी बरामद किया है।

खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चंदन कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि दोनों सहोदर भाइयों के बीच आपसी विवाद में एक भाई की गोली लगने से मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही घटना के आरोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच के बाद ही विवाद के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।