Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत
Keshav Times

एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान

क्षेत्र के लोगों को अब इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की खरीदारी के लिए अलग-अलग दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। चौसा के यादव मोड़ स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को बाला जी इंटरप्राइजेज नामक प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया गया। दुकान का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान

__ चौसा के यादव मोड़ पर बाला जी इंटरप्राइजेज का हुआ शुभारंभ, उद्घाटन पर ग्राहकों के लिए आकर्षक उपहारों की सौगात

केटी न्यूज/चौसा : 

क्षेत्र के लोगों को अब इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की खरीदारी के लिए अलग-अलग दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। चौसा के यादव मोड़ स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को बाला जी इंटरप्राइजेज नामक प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया गया। दुकान का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस प्रतिष्ठान में इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के साथ विभिन्न प्रकार के फर्नीचर उपलब्ध कराए गए हैं। खास बात यह है कि वैवाहिक समारोह और गृहस्थी से जुड़ी जरूरतों के लिए ग्राहकों को एक ही छत के नीचे कई तरह के सामान खरीदने की सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के लोगों को खरीदारी में सहूलियत होगी और समय की भी बचत होगी।

एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान

प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर रजनीश उपाध्याय ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा और बेहतर सेवा को ध्यान में रखकर दुकान की शुरुआत की गई है। उद्घाटन के अवसर पर अगले 15 दिनों तक खरीदारी करने वाले ग्राहकों को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खरीदारी पर ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि ग्राहक अपनी सुविधानुसार आसान किस्तों में पसंदीदा सामान खरीद सकें। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान में ग्राहकों को उचित कीमत पर गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध कराने के साथ बेहतर सेवा देने का प्रयास रहेगा। उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य लोगों एवं क्षेत्रवासियों की मौजूदगी रही।

एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।